Wednesday, October 10, 2012

çSl foKfIr



जय राम रमेश मांफी मागें : बजरंग दल



नई दिल्ली अक्तूबर ७, 2012 केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जय राम रमेश के बयान से भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आज उनके लोधी गार्डन स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बजरंग दल के दिल्ली प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार तथा विहिप के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री राजेश टाला के नेतृत्व में प्रदर्शन कारियों  ने उनके धर्म द्रोही बयान के लिए भारी रोष व्यक्त किया तथा चेतावनी दी कि यदि उन्होंने इस बारे में हिन्दू समाज से शीघ्र माफी नहीं माँगी तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना  ही होगा.



प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप व बजरंग दल के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल  ने  बताया  कि  आज  का  यह  प्रदर्शन  शिर्फ़  एक  संकेत  था  किन्तु  यदि  श्री  रमेश मांफी नहीं माँगते तो हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा तथा केन्द्रीय मंत्रियों व कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार हिन्दू मान विन्दुओं के अपमान के लिए उचित उत्तर देगा. बजरंग दल के कार्यकर्ता आज दोपहर साडे बारह बजे केन्द्रीय मंत्री के लोधी गार्डन स्थित राजेश पाइलट मार्ग निवास पर एकत्रित हुए तथा घर के बाहर सुलभ शौचालय का बैनर लगा कर मंदिरों व अन्य हिन्दू मानविन्दुओं का अपमान करने बाले के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती तथा झंडे लिए हुए थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंदिरों की तुलना टायलेट से करने बाले मंत्री जी की बुद्धि सठिया गयी है अत: अब वे इस काबिल नहीं रहे.


प्रदर्शनकारियों में बजरंग दल के प्रांत पूर्ण कालिक श्री नीरज कुमार, सह जिला संयोजक श्री मनोज कुमार, विहिप के सह जिला मंत्री श्री राम जी, हिन्दू हेल्पलाइन के सह विभाग संयोजक  श्री दीपक सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता सामिल थे.



भवदीय




(विनोद बंसल)

मीडिया प्रमुख, इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली

मो-9810949109