Thursday, February 27, 2014

महा शिव रात्रि पर रचाया ॠषि बोधोत्सव यज्ञ



नई दिल्ली फ़रवरी 27, 2014। महा शिव रात्रि के पावन पर्व पर आज आर्य समाज संत नगर में ॠषि दयानन्द बोधोत्सव यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आर्य समाज संत नगर के कार्यकारी प्रधान व विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने महा शिव रात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन ॠषि दयानन्द को शिवालय में रात्रि भर जाग कर बोध प्राप्त हुआ और अपना सर्वस्व त्याग कर समाज कल्याण की ओर निकल पडे। जिस प्रकार भगवान शंकर ने लोक कल्याण के लिए जहर को अपने कंठ में धारण किया उसी प्रकार मूल शंकर(स्वामी दयानन्द का बचपन का नाम) ने भी अनेक प्रकार की यातनाएँ झेल कर न सिर्फ़ विश्व में व्याप्त सामाजिक बुराइयों का अन्त किया बल्कि मुगलों व ईसाइयों के द्वारा फ़ैलाए जा रहे धर्मांतरण के षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश कर हिन्दू समाज को आर्यत्व की ओर मार्ग-दर्शित किया। आज आवश्यकता है कि सत्यार्थ प्रकाश के त्रयोदश व चतुर्दश समुल्लास का सघन प्रचार कर देश को धर्मांतरण की विभीषिका से मुक्ति दिलाएँ।

दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ़ कैलाश स्थित संत नगर आर्य समाज मन्दिर में आज प्रात: काल आयोजित ॠषि बोधोत्सव यज्ञ के उपरान्त बोलते हुए वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या ने कहा कि ॠषि दयानन्द विलक्षण प्रतिभा के धनी थे उन्ही की कृपा से आज महिलाएं ब्रह्मा बनकर न सिर्फ़ यज्ञों का संचालन कर रही हैं बल्कि गार्गी बनकर सत्य सनातन वैदिक संदेश घर-घर पहुँचा रही हैं।

इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सूद, सह कोषाध्यक्ष श्री विनोद कौशिक, संरक्षक श्री जगदीश गांधी, श्री गिरधर, श्रीमती कल्पना शर्मा, हितेश, निम्मी, कुसुम व  कु विदुषी सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रख कर शिवत्व के माध्यम से कृणवन्तो विश्वमार्यम की ओर बढने का संकल्प लिया।

भवदीय
विनोद बंसल,
मीडिया प्रमुख
इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली
मो - 9810949109

Tuesday, February 25, 2014

बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ने हेतु बजरंग दल का देश व्यापी प्रदर्शन









देश की सुरक्षा और संसाधन संकट में : प्रकाश शर्मा 
 नई दिल्ली, फरवरी 25, 2014। बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा पार करने की मांग को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज देश भर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्वोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारीयों को सम्वोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश शर्मा  ने इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति की कटु आलोचना करते हुए कहा की सन्‌ 2005 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा  एक एक बांग्लादेशी को चुन चुन कर भगाने संबंधी स्पष्ट निर्णय के बावजूद लगभग पांच लाख बांग्लादेशी आज भी देश की सुरक्षा तथा संसाधनों पर खतरा बने हुए हैं. उन्होंने मांग की कि भारत सरकार इन सभी घुसपैठियों को शीघ्रताशीघ्र भारत की पवित्र भूमि से अलग करे जिससे भारतवंशी चैन की नींद सो सकें. प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मण्डल ने महा-महिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर के अलावा बजरंग दल द्वारा आज देश के प्रत्येक जिला केंद्र पर इसी विषय को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति  को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन दिया गया।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार के नेतृत्व में आए दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, बैनर व प्ले कार्ड लिए हुए थे।  बजरंग दल के कार्यकर्ता "प्रधान मंत्री जागो जी, घुसपैठियों को भगाओ जी", "घुसपैठिए भगाओ - देश बचाओ', 'बजरंग दल करता यह मांग, घुसपैठियों से बचाओ जान", "प्रधान मंत्री शर्म करो, शर्म करो, शर्म करो', जैसे नारे लगाते हुए बेहद रोष में दिखे।
प्रदर्शनकारियों में विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री अशोक कपूर, बजरंग दल के श्री नीरज दोनेरिया, श्री नीरज गुप्ता, श्री श्याम कुमार, श्री राकेश पाण्डे, श्री जसवीर चौहान, श्री जगजीत गोल्डी, श्री रवि पाण्डे व श्री दीपक सिंह सहित अनेक  पदाधिकारी सामिल थे।
भवदीय

विनोद बंसल,
मीडिया प्रमुख
इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली
मो 9810949109