Tuesday, April 30, 2013

Bajrang Dal demonstration against China Intrusions







Get back our land son, say Prakash Sharma of VHP
New Delhi April 30, 2013. Bajrang Dal today held demonstration against China’s intrusions into the pious land of Bharat. Addressing workers, the national spokesperson of Vishwa Hindu Parishad(VHP) advocate Prakasha Sharma said in New Delhi that instead of taking back our illegally occupied land from China & Pakistan, this UPA Govt has surrendered before China and keep silent even after further occupying 19 KM more land of Bharat. Country men will not tolerate this shameful act & every part of our pious land must be returned to us, he added.

The protestors lead by the state convener Bajrang Dal shri Shiv Kumar were holding banners, saffron flags and play cards and burn the national flag of China. The state Vice President VHP shri Brij Mohan Sethi, Deepak Kumar, & Sardar Ujagar Singh, organising  secretary shri Karuna Prakash, secretary shri Ram Pal Singh, Bajarang Dal's National Training head shri Manoj Verma, Neeraj Dineria, Deepak Kumar, Shyam, Ashok Kapoor, working President of Akhand Hindusthan Morcha Sandeep Ahuja and Hindu Sena chief Vishnu Gupta were amongst those who took part in the large gathering.

चीनी हरकतों के विरुद्ध बजरंग दल का प्रदर्शन







देश की सुरक्षा से खिलवाड बर्दास्त नहीं : प्रकाश शर्मा 
 नई दिल्ली, अप्रेल 30, 2013। चीन द्वारा भारतीय सीमा में की गई घुसपैठ और लगातार भारतीय संप्रभुता पर हमलों के विरुद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर चीनी झण्डा जलाया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश शर्मा ने केंद्र सरकार की ढुलमुल नीतियों की कटु आलोचना करते हुए कहा की पहले से ही हडपे हुए देश के हजारों किमी भू भाग को चीन से मुक्त कराने की जगह केंद्र की वर्त्तमान सरकार ने 19 किमी के और भू भाग को चीन के कब्जे में देकर जिस नपुंसकता का परिचय दिया है उसे भारत क्या चीन छोड दुनिया का कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा। कितना दुर्भाग्य पूर्ण है की भारत की देश भक्त जनता बदले की आग में जल रही है और हमारे विदेश मन्त्री बाहर मजे कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार तन्द्रा से नहीं जागी तो देश की जनता अपनी सीमाओं की सुरक्षा हेतु आगे बढेगी। बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज वर्मा ने प्रधान मन्त्री मनमोहन सिंह को चुडियाँ भेंट करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी कुर्सी छोड चुडियाँ पहननी चाहिए क्योंकि उन्हें अब सिंह कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।    
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि बजरंग दल दिल्ली के कार्यकर्ताओं में गत कुछ दिनों से चीनी अतिक्रमण और भारत सरकार की विफल विदेश नीति व सीमा सुरक्षा नीति के विरुद्ध तीव्र विरोध पनप रहा था. आज दोपहर बारह बजे उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र होकर चीनी जुर्रत व केन्द्र सरकार की विफ़ल कूटनीति के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त करने हेतु जम कर प्रदर्शन किया।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार के नेतृत्व में आए दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, बैनर व प्ले कार्ड लिए हुए थे। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता "प्रधान मंत्री चुडियाँ पहनो और गद्दी छोड दो", "सीमाओं का यह अपमान - नहीं सहेगा हिन्दुस्थान', 'भारत चीनी भाई भाई तो कब्जे की बात कहाँ से आई", "प्रधान मंत्री शर्म करो, शर्म करो, शर्म करो', जैसे नारे लगाते बेहद रोष में दिखे तथा चीन का झंडा जला कर जूते मारे। 
प्रदर्शन कारियों में विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी, सरदार उजागर सिंह व श्री दीपक कुमार, महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, मंत्री श्री राम पाल सिंह, प्रांत सत्संग प्रमुख श्री शिव दत्त, संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, श्री जगदीश अग्रवालश्री गणेशन  बजरंग दल के श्री नीरज दोनेरिया, श्री श्याम कुमार, श्री अशोक कपूर, दीपक सिंह, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चे के कार्याध्यक्ष श्री संदीप आहूजा तथा हिन्दू सेना के श्री विष्णु गुप्ता सहित अनेक हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी सामिल थे।

Sunday, April 28, 2013

प्रैस विज्ञप्ति:

विहिप ने संयुक्त राष्ट्र को याद कराया पाक हिन्दुओं का दर्द, पुन: भेजा पत्र

नई दिल्ली अप्रेल 26, 2013. पाकिस्तान में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों व उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन के सन्दर्भ में विश्व हिन्दू परिषद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महा सचिव को आज फिर से याद दिला कर मदद की गुहार लगाई है. विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि हमने अपने पत्र दिनांक 17/04/2013 की याद दिलाते हुए आज एक स्मरण पत्र संयुक्त राष्ट्र महा सचिव बान की मून को भेजा है. पत्र में पाकिस्तानी हिन्दुओं द्वारा 17/04/2013 को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिए गए ज्ञापन की प्रति संलग्न करते हुए जिहादियों के आतंक के चंगुल से पीडित हिन्दुओं को मुक्त कराने की अपील के साथ भारत आए बंधुओं की सहायता की अपील भी की गई है.

भवदीय

विनोद बंसल,

मीडिया प्रमुख,

इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली

M - 9810949109

Press Release:

VHP reminder to UNO for Pak Hindus



New Delhi. April 26, 2013. Vishwa Hindu Parishad (VHP) sent reminder to the UN secretary General appealing immediate help to restore Human rights and dignity of Pakistani Hindus. Giving reference and attaching a copy of the memorandum submitted to the UN secretary General on 17/04/2013 in New Delhi, we have sent one communication today to Mr. Ban Ki Mon to help the victims living in Pakistan and those who already flied, said Vinod Bansal, Media Chief of VHP Delhi.

REGARDS

VINOD BANSAL
(MEDIA CHIEF)
VISHWA HINDU PARISHAD, DELHI.

विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे पाकिस्तानी हिन्दुओ का प्रतिनिधि मण्डल


 भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे पाकिस्तानी हिन्दुओ के प्रतिनिधि मण्डल के मिलने का परिणाम यह हुआ कि आज ही भाजपा अध्यक्ष श्री राजनाथ सिँह बिजवासन मे रह रहे पकिस्तानी - हिन्दू परिवारो से मिलने गये और उन्हे 10 लाख रूपये की मदद देने के साथ-साथ "उन पकिस्तानी - हिन्दू परिवारो को भारत से पाकिस्तान वापस नही जाने दिया जायेगा" , यह आश्वासन भी दिया.




-
राकेश पाण्डेय 
विहिप दिल्ली , प्रचार प्रसार विभाग ( मिडिया )