नई दिल्ली। दिसम्बर 22, 2013. हिन्दुओं के विरुद्ध दमनकारी
प्रवृति को प्रोत्साहित करने वाले सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक का तीव्र विरोध
करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने इसे मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया है।
हिन्दू युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री
डा सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि इस विधेयक की वकालत करने वाले लोग गुजरात, मुजफ़्फ़र
नगर, नेल्ली व मुम्बई के दंगों की बात तो करते हैं किन्तु उन दंगों के पीछे के
गोधरा, लव जिहाद, गंभीर हिन्दू उत्पीडन तथा मुम्बई विस्फ़ोट की घटनाओं पर वे मौन
धारण कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा नहीं
तो और क्या है कि राजधानी दिल्ली के सुभाष पार्क पर कब्जे के बाद अब जिहादियों के
हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर में भी अपना
जबरन कब्जा जमा लिया है। न्यायालय के प्रवेश द्वार क्रमांक 5 के बगल में चोरी छुपे
मस्जिद का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और अनेक स्थानीय शिकायतों के बावजूद
सभी सम्बन्धित सभी एजेन्सियां इस गंभीर मसले पर मौन धारण किए हुए हैं। बजरंग दल के
कार्यकर्ता समस्त हिन्दू समाज को साथ लेकर जिहादियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबों को
सफ़ल नहीं होने देंगे।
पश्चिमी दिल्ली के शिवाजी कालेज
के सामने स्थित सांवलिया ग्राउण्ड में एकत्रित हजारों बजरंगियों की त्रिशूल दीक्षा
के उपरान्त दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश पाण्डे ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल
शिक्षा पद्धति में शास्त्रों के साथ शस्त्रों की शिक्षा भी दी जाती थी जो आज पूरी
तरह से विलुप्त हो चुकी है। हमने देश के लाखों नौजवानों को त्रिशूल दीक्षा देकर
सेवा, सुरक्षा व संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए
संकल्पित किया है। उन्होंने देश की तरुणाई का आह्वान करते हुए कहा कि वे भगवान
शंकर के प्रसाद रूपी इस त्रिशूल को धारण कर मन्दिरों, गौ, गीता व गायत्री पर हो
रहे हमलों, जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद, महिला उत्पीडन, व समलैंगिकता जैसी बीमारियों
से समाज को छुटकारा दिलाने हेतु आगे आएं और भय मुक्त भारत का निर्माण करें।
बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री
शिव कुमार द्वारा संचालित मंच से विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल, प्रान्त अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, उपाध्यक्ष
सरदार उजागर सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, प्रांत संयुक्त महा
मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रान्त मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव,बजरंग
दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज वर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने सम्वोधित
किया।