Wednesday, April 17, 2013

Press Release:
Pak Hindus reaches UN office for rights
Inhuman nature of Pakistan exposed, submitted Memo after DemoNew Delhi. April 17, 2013. Inhuman nature of Pakistan today exposed before the world community when Pak Hindus narrated their heartfelt story of atrocities at the office of the United Nations in New Delhi. Pakistani Hindus in India lead by Vishwa Hindu Parishad(VHP) demonstrated before UN Office against violation of their human rights in Pakistan. Addressing the silent demonstrators the VHP state president shri Swadesh Pal Gupta & the vice president shri Mahavir Prasad said that abduction, rapes, attacks on houses & temples and large scale forced religious conversions are the common atrocities being faced by Pak Hindus. They have been forced to live like an animal and brutally being killed at many places. They have only three options before them that either accept Islam or leave Pakistan otherwise killed, they added. The demonstrators also submitted a memorandum to this effect to the UN secretary General to save the Hindu Human rights. Instead of living animal life in Pakistan, we would prefer to be killed at Indian soil, at least we will get last respect in Hindu way of life, which is not allowed in Pak, said shri Dharam Vir Bagari, the leader of Pak Hindus in Delhi.
According to the media chief of VHP Delhi shri Vinod Bansal, the memorandum addressed to the Secretary General UNO demanded immediate intervention to stop attacks and rehabilitate the members of the Hindu minority living in Pakistan, and those who have been forced out of their ancestral homeland from different provinces of Pakistan. Giving figures, the memo also high lighted that the religious minority of Hindus in Pakistani that was around 23% of total population in 1947, is drastically reduced to less than 2% today due to continuous state sponsored terror acts like abductions, kidnaps, rapes, attacks on temples & lives etc. by Islamic zealots. Teenagers and temples are the soft targets of the Islamic fundamentals.
Shri Nahar Singh, the local warden of the Pak Hindus in Delhi and a social worker said that until the government give them proper facilities, I will continue to support all deprived refugees in Delhi like my family members. More then 200 Pak Hindus carrying play cards in their hands raised their voice and narrated their horrible stories to the media and the UN Human right watch about the persistent atrocities they faced in Pakistan. VHP state vice president shri Brij Mohan Sethi, Bajrang Dal’s state convener Shri Shiv Kumar & shri Neeraj Doneria, shri Rajeev Gupta and shri Vishnu Gupta were amongst the dignitaries addressed the demonstrators.
The 20 year old Jamuna said that we could not see any school in Pakistan because of bad elements and compulsory Islamic education. Recalling her old memories with tears, a 70 year old lady Mrs Laxmi Devi said ‘I could not recall that we have celebrated even Holi or Deepawali in last 40 years in Pakistan due to regular warnings & attacks by fundamentals’. We do not have the right even to cremate in Hindu ritual in PAK, she added.

-
VISHWA HINDU PARISHAD,MEDIA DELHI. M - 9717311794, 98109 49109
ivhpmedia@gmail.com



प्रैस विज्ञप्ति
पाक हिन्दुओं ने लगाई विश्व मानवाधिकार आयोग से गुहारपाकी कर्तूतों को सुन मानवता भी हुई शर्मसार, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापननई दिल्ली। अप्रेल 17, 2012 संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोग को पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचारों की दासता जब सुनाई जा रही थी तब मानवता भी शर्म सार थी। आज राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के बाहर पाकिस्तान से आए हिन्दुओं ने जमकर प्रदर्शन किया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के महा सचिव के नाम एक ज्ञापन भी सोंपा। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के अध्यक्ष श्री स्वदेशपाल गुप्ता व उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान में मुस्लिम जिहादी कट्टर पंथियों की दरिंदगी के चलते हिन्दुओं का जीना दूभर हो चुका है। हिन्दुओं का जबरन धर्मांतरण, महिलाओ का अपहरण, उनका शोषण, धार्मिक स्थलों पर आक्रमण, सामाजिक भेदभाव व संपत्ति हड़पना जैसी घटनाएं आम हो गयी है। वहां का गरीब हिंदू बंधुआ मजदूरों की तरह जीने को मजबूर है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की कि इस बाबत तुरंत कार्यवाही कर हिन्दुओं का उत्पीडन रोका जाए तथा भारत आए हिन्दुओं को सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं दिलाई जाएं। पाक हिन्दू जत्थे के प्रमुख श्री धरम वीर बागडी ने रुआंसू स्वर में संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान रूपी नरक में घुट-घुट कर प्रतिपल जीने से तो अच्छा है हमें भारत में ही मार दो कम से कम अंतिम संस्कार तो हिन्दू रीति रिवाज से हो सकेगा। इस अवसर पर बोलते हुए पाक हिन्दुओं के वार्डन व समाज सेवी श्री नाहर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में हुए शोषण से आहत सभी भाई बहिन मेरे जिगर के टुकडे हैं और में इनकी आजीवन सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज पाकिस्तान से आए पीडित हिन्दुओं का जत्था सुबह ग्यारह बजे बिजवासन स्थित केम्प कार्यालय से जैसे ही लोधी रोड स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के पास पहुंचा, देश भर का मीडिया व सहानुभूति व दुख दर्द बांटने जुटा जन समुदाय उमड पडा। शांति पूर्ण प्रदर्शनकारियों के हाथों में प्ले कार्ड तथा भगवा झंडे थे। प्रदर्शकारियों में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सेठी , बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार व श्री नीरज दोनेरिया, विभाग सयोजक श्याम कुमार व स्वतंत्र पत्रकार श्री राजीव गुप्ता सहित पाकिस्तान से आए हिन्दू समुदाय के लगभग दो सौ लोग सामिल थे। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महा मंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि हिन्दुओं के उत्पीडन के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इसके अलावा इस बात की भी व्यवस्था की जाए कि विश्व के किसी भू भाग पर किसी भी हिन्दू पर अमानवीय अत्याचार न हों तथा उनके मानवाधिकारों की रक्षार्थ संयुक्त राष्ट्र संघ खडा हो।

-
इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद,मीडिया ( दिल्ली )
9717311794, 9810949109













Monday, April 15, 2013

प्रैस विज्ञप्ति
भारतीय नव वर्ष के स्वागतार्थ विहिप ने किए अनेक आयोजन
हवन-यज्ञ, प्रभात फ़ेरी व वाहन रैली निकाल प्रारम्भ हुआ राम नाम जप यज्ञ
नई दिल्ली। अप्रैल 14, 2013। भारतीय नव वर्ष विक्रमी संवत् 2070 के आगमन तथा अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मन्दिर निर्माण का संकल्प लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने आज अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं प्रभात फ़ेरी निकाली गई, कहीं प्रात: कालीन यज्ञ का आयोजन किया गया तो कहीं दुपहिया वाहन रैली निकाल कर हिंन्दू समाज के विभिन्न अवयवों को एकत्र कर भारतीय नव वर्ष का अभिनन्दन किया गया। अंग्रेजी कलेण्डर के अनुसार ग्यारह अप्रेल से प्रारम्भ हुए नये संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि हमारे यहां रात के अंधेरे का नही बल्कि सूरज की प्रथम किरण से प्रारम्भ होता है नया वर्ष व उसका नया दिन। जब इंग्लेण्ड में रात के बारह बज रहे होते हैं तब हमारे यहां सुबह के 5-30 बजे होते हैं यानि अंग्रेज भी हमारी सुबह से ही दिन का प्रारम्भ करते हैं चाहे उनके यहां रात के बारह ही क्यों न हो रहे हों। इसके अलावा वित्तीय वर्ष (वही खाता वर्ष) के रूप में चाहे सरकारी संस्थान हों या प्राईवेट, सभी अप्रेल से मार्च का काल ही चुनते हैं। चेती चाँद का त्यौहार, गुडी पडवा त्यौहार (महाराष्ट्र), उगादी त्यौहार (दक्षिण भारत) भी इसी दिन पडते हैं। इस दिन पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है  तथा‍ दिन-रात बराबर होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरी तरह वैज्ञानिक आधार पर बने भारतीय काल गणना के मूल विक्रमी संवत् 2070 के दिन से ही देश के पूज्य संतों ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण की सभी बाधाओं के निराकरण हेतु श्री राम जय राम जय जय राम के  विजय महा मंत्र का जाप प्रारम्भ करने को कहा था। हम सब इस मंत्र की कम से कम ग्यारह मालाओं का जाप प्रति दिन अवश्य करें।
इस अवसर पर विहिप ने जहां आज प्रात: काल सात बजे से रोहिणी के सेक्टर 9 स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क से सेक्टर 13 तक रोहिणी के विविध मार्गों व सेक्टरों से होती हुई विशाल शोभा यात्रा निकाली तो वहीं दोपहर ग्यारह बजे से कालकाजी जिले के तुगलकाबाद एक्सटेंशन से डीडीए फ़्लेट कालकाजी व गोविन्द पुरी होती हुई एक बडी दुपहिया वाहन रैली का अयोजन भी किया गया। दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ़ कैलाश स्थित आर्य समाज संत नगर के सौजन्य से प्रात: कालीन यज्ञ का आयोजन कर न सिर्फ़ नव वर्ष का स्वागत किया गया वल्कि आर्य समाज की स्थापना दिवस पर भी प्रकाश डाला गया।
रोहिणी शोभा यात्रा का संचालन विहिप के रोहिणी जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री रविन्द्र गुप्ता तथा जिला बजरंग दल संयोजक श्री दीपेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया तथा विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।  कालका जी की वाहन रैली का नेतृत्व जिला बजरंग दल संयोजक श्री विहारी लाल तथा विभाग संयोजक श्री कृष्ण कान्त तथा विहिप जिला मंत्री श्री केदार नाथ वर्मा ने सयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विहिप दक्षिणी दिल्ली के मत्री श्री विजय गुप्ता, बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार, नीरज दोनेरिया, पियूष, राजेश शर्मा, दिलीप कोल्हे व जय प्रकाश सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।
  
भवदीय

विश्व हिंदू परिषद,दिल्ली ( मीडिया विभाग )
मो : 9810949109, 9717311794














Sunday, April 7, 2013

Neither Human right activists Nor Govt turned up for Pak Hindu : VHP



480 Pak Hindus are worst sufferers, Visa expiring today (08/04/13) but no respite
New Delhi April 7, 2013. Vishwa Hindu Parishad (VHP) today criticized centre & the state Government of Delhi alongwith Human right groups for not helping Hindus came from Pakistan after a long story of their sufferings, tortures and inhuman behavior by Zihadi forces and their government agencies. The state vice president of VHP Delhi shri Mahavir Prasad Gupta today asked all Govt agencies, human right groups and socalled social workers, who usually cries for terror groups, Zihadis and non hindus, that why are they kept mum for these Hindus.
According to shri Vinod Bansal, the media chief of VHP Delhi the Visa for all 480 Hindus escaped from Pakistan is going to expire on 08/04/13. We have appealed all concerned central & state government ministries alongwith national and UN Human right commissions for the safety, security, food, shelters and Indian citizenship for all those worst sufferers of the Zihadi forces but no one have turned up. We thought that even after sending these letters last month all have kept mum because the sufferers are hindus, non others. However leader of opposition in Delhi Vidhan sabha shri VK Malhotra raised this issue in legislative assembly last week but it is very unfortunate that not even a single political leader or a govt. agency have yet visited the place. A detailed discussion in the last secession of parliament on issue of atrocities on Hindus in Pakistan also seems to became a futile exercise, he added.
The secretary General VHP south Delhi shri Vijay Gupta appealed all concerned citizen of the country to come forward to help the victims of Zihadi Pak Muslims and send the food, utensils, medicines etc to the relief camp setup by the social worker shri Nahar Singh at 16, Ambedkar colony, Bijwasan, New Delhi-110 061 or contact us at 09212376123, 09210110863 or 09212126309.

पाक पीडित हिन्दुओं की सेवा करते व उनके दुखडे सुनते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता








न मानवाधिकार आयोग चेता, न सरकार क्योंकि वे हिन्दू हैं:विहिप



पाकिस्तान से आए हिन्दुओं की दुर्दशा, आज (8/4/13) समाप्त हो रहा है वीसा
नई दिल्ली। अप्रैल 7, 2013। छोटी-छोटी बातों पर संवैधानिक अधिकारों व मानवाधिकारों के उल्लंघन की दुहाई देने वाले राजनेता, मानवाधिकार वादी व समाज सेवी पता नहीं कहां चले जाते हैं जब हिन्दुओं के उत्पीडन व उनके मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की घटनाएं होती है। पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद गुप्ता ने आज कहा है कि पाकिस्तानी कट्टरपंथियों से अपना धर्म व जान बचाकर भारत में शरण लेने आए 480 हिन्दुओं की सहायता या नागरिक सुविधाओं की बात तो दूर केन्द्र या दिल्ली सरकार का कोई भी प्रतिनिधि आज तक जिहादी दरिंदों के सताए इन लोगों के हाल चाल तक पूछने नहीं पहुंचा है। शायद इसलिए कि वे हिन्दू हैं! और तो और, विश्व हिन्दू परिषद व दिल्ली की अन्य हिन्दू वादी संगठनों के अलावा, एक भी राजनेता, तथाकथित समाज सेवी या मानवाधिकार वादी संगठन उनके पास तक नहीं फटका है। वीसा की अवधि आज(8/4/13) को समाप्त होने जा रही है किन्तु कहीं से कोई राहत की खबर नहीं है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि पाकिस्तान से आए 480 हिन्दुओं के एक माह के वीसा की अवधि आज समाप्त होने जा रही है किन्तु किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विभाग से कोई राहत की खबर नहीं है। इस सम्बन्ध में पिछले माह (मार्च) में ही भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री, कानून मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ  सभी संबन्धित सरकारी विभागों सहित भारत व संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोगों को भी पत्र भेजा जा चुका है किन्तु आज तक किसी के पास न तो इन पाक पीडितों का दर्द सुनने की फ़ुर्सत है और न ही किसी ऐसी कार्यवाही की जो पाकिस्तानी दरिंदगी पर अंकुश लगा सके। इन 480 लोगों में से एक छ: माह की अबोध बालिका तो भारत आने के बाद गत तीन अप्रैल को इस दुनिया से विदा ले चुकी। अब इस जत्थे में सिर्फ़ 479 ही बचे हैं। यूं तो विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महा सभा, हिन्दू सेना, शिव सेना, आर्य समाज इत्यादि संगठनों के कार्यकर्ता समाज सेवी श्री नाहर सिंह द्वारा बनाए गए पाक शरणार्थी शिविर में पीडितों की मदद के लिए लगे ही हैं किन्तु क्या किसी मानवाधिकार आयोग या सरकार का कोई प्रतिनिधि भी उन लोगों की आवाज को सुनेगा जिन्होंने देश छोडा लेकिन स्वधर्म नहीं छोडा। विश्व हिन्दू परिषद दक्षिणी दिल्ली के मंत्री श्री विजय गुप्ता ने हिन्दू समाज से अपील की है कि वे अखण्ड भारत के अपने जिगर के इन टुकडों की सहायता हेतु आगे आएं तथा इनकी रोजमर्रा की जरूरतों यथा भोजन, राशन, दवाइयां, बर्तन इत्यादि की पूर्ति हेतु 09212376123, 09210110863 या 09212126309 मोबाइल नम्बरों पर संपर्क करें या 16, अम्बेडकर कालोनी बिजवासन, नई दिल्ली-110 061 के पते पर भेजें।