Wednesday, January 8, 2014

प्रशांत भूषण की गिरफ़्तारी के लिये बजरंग दल का प्रदर्शन
























प्रशांत भूषण की गिरफ़्तारी के लिये बजरंग दल का प्रदर्शन




प्रशांत भूषण की गिरफ़्तारी के लिये बजरंग दल का प्रदर्शन
नई दिल्ली। जनवरी 8, 2014। प्रशांत भूषण के जम्मू कश्मीर संबंधी बयान को लेकर बजरंग दल दिल्ली प्रांत ने आज जंतर-मंतर पर जमकर प्रदर्शन किया, प्रशांत भूषण का पुतला फ़ूँका और उसकी गिरफ़्तारी के लिये राष्ट्रपति को एक मांग पत्र सौंपा। बजरंग दल दिल्ली के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतवासी का परम कर्तव्य है। इसपर यदि कोई प्रश्न चिह्न लगाता है या किसी प्रकार के जनमत संग्रह की बात करता है तो वह राष्ट्रद्रोही से कम नहीं है और उसको उसकी सज़ा अवश्य मिलनी चाहिए।
कश्मीर के संदर्भ में जनमत संग्रह की बात करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण के विरुद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा जंतर-मंतर पर कुछ इस तरह फ़ूटा कि प्रशांत भूषण के पुतले को आग लगाने के बाद उसे जूतों से रौंदा गया। देशद्रोह के अपराध में गिरफ़्तारी की मांग के साथ उसे आप पार्टी से निकालने की भी पुरज़ोर मांग की गई। बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन भी भारत के महामहिम राष्ट्रपति डा प्रणव मुखर्जी को दिया गया।
ज्ञापन की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि यह पहला अवसर नहीं था जब प्रशांत भूषण ने कश्मीर पर ज़हर उगला हो। इससे पहले भी इसके बयान व क्रियाकलाप ऐसे रहे हैं जो कश्मीर के अलगाववादियों की तर्ज़ पर थे। हमने राष्ट्रपति महोदय से अलगाववादी विचारधारा के लोगों पर तुरंत अंकुश लगाकर उन्हें अविलंब गिरफ़्तार करने की मांग की है। ज्ञापन की एक प्रति आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को भी भेजी गई है जिसमें उनसे अलगाववादी शक्तियों से दूर रहने का निवेदन करते हुए भूषण को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई है।
हाथों में भगवा झंडे व अलगाववाद को दूर करो, प्रशांत को गिरफ़्तार करो, प्रशांत भूषण हाय हाय, हाय हाय, हाय हाय इत्यादि नारे लिखे प्लेकार्ड लिये प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर से राष्ट्रपति भवन को प्रस्थान किया। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों को विहिप दिल्ली के महामंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री अशोक कपूर, दीपक कुमार, गुरदीन प्रसाद रस्तुगी, बजरंग दल के श्री नीरज दौनेरिया, शैलेंद्र जयसवाल, दीपक सिंह इत्यादि अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
 भवदीय

Friday, January 3, 2014

शाखा पर हमला करने वालों के विरुद्ध हो कडी कार्यवाही: विहिप

नई दिल्ली। दिसम्बर 3, 2014।  पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी स्थित रानी गार्डन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा पर जिहादी तत्वों के सरे आम हमले और उस पर सरकारी उदासीनता पर विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने गहरी चिंता जताते हुए हमलावरों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है। विहिप दिल्ली के संयुक्त महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्री वास्तव ने शाखा पर हमला कर भगवा ध्वज का अपमान किए जाने और उसके ऊपर अपराधियों को पकडने की बजाए पीडित स्वयं सेवकों की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने को गंभीरता से लेते हुए घटना की तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने हमलावरों व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की भी मांग की।
घटना की पूरी जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार (02/01/2014) सायं काल में पूर्वी दिल्ली के अम्बेडकर पार्क स्थित रानी गार्डन में पिछले अनेक वर्षों से लग रही बाल शाखा पर जिहादी तत्वों ने हमला बोल दिया जिसके चलते न सिर्फ़ वहां खेल रहे स्वयंसेवकों को चोटें पहुंची वल्कि हिन्दू समाज के परम पूज्य भगवा ध्वज को भी हमलावरों ने फ़ाड डाला। इतना ही नहीं जब स्वयं सेवकों ने इसका विरोध किया तो जिहादी तत्वों ने पार्क में और अधिक संख्या में पहुंच स्वयं सेवकों पर फ़िर हमला बोला। हैरानी की बात तो यह है कि घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस को 100 नम्बर पर की तो गई किन्तु हमला वरों को पकडने की बजाय पुलिस पीडित बाल स्वयं सेवकों पर ही टूट पडी और उनको बुरी तरह मारा। इसका विरोध स्थानीय हिन्दू समाज ने देर रात्रि गीता कालोनी थाने पर प्रदर्शन कर प्रकट किया।  विहिप का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में जिहादी तत्वों के हौसले बहुत बढ गए हैं जिसके कारण जगह-जगह हिन्दू समाज पर हमले हो रहे हैं। संघ की शाखा पर हमला और भगवा ध्वज का अपमान हिन्दू समाज के लिए अछम्य अपराध है जिसे सरकार को गंभीरता से लेना होगा।

Sunday, December 22, 2013

दंगा रोधी बिल मुस्लिम तुष्टीकरण की हद : विहिप हिन्दू युवा सम्मेलन में हजारों बजरंगियों ने ली त्रिशूल दीक्षा












नई दिल्ली। दिसम्बर 22, 2013.  हिन्दुओं के विरुद्ध दमनकारी प्रवृति को प्रोत्साहित करने वाले सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक का तीव्र विरोध करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने इसे मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया है। हिन्दू युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि इस विधेयक की वकालत करने वाले लोग गुजरात, मुजफ़्फ़र नगर, नेल्ली व मुम्बई के दंगों की बात तो करते हैं किन्तु उन दंगों के पीछे के गोधरा, लव जिहाद, गंभीर हिन्दू उत्पीडन तथा मुम्बई विस्फ़ोट की घटनाओं पर वे मौन धारण कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है कि राजधानी दिल्ली के सुभाष पार्क पर कब्जे के बाद अब जिहादियों के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर में भी अपना जबरन कब्जा जमा लिया है। न्यायालय के प्रवेश द्वार क्रमांक 5 के बगल में चोरी छुपे मस्जिद का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और अनेक स्थानीय शिकायतों के बावजूद सभी सम्बन्धित सभी एजेन्सियां इस गंभीर मसले पर मौन धारण किए हुए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता समस्त हिन्दू समाज को साथ लेकर जिहादियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबों को सफ़ल नहीं होने देंगे।
पश्चिमी दिल्ली के शिवाजी कालेज के सामने स्थित सांवलिया ग्राउण्ड में एकत्रित हजारों बजरंगियों की त्रिशूल दीक्षा के उपरान्त दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश पाण्डे ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति में शास्त्रों के साथ शस्त्रों की शिक्षा भी दी जाती थी जो आज पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। हमने देश के लाखों नौजवानों को त्रिशूल दीक्षा देकर सेवा, सुरक्षा व संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित किया है। उन्होंने देश की तरुणाई का आह्वान करते हुए कहा कि वे भगवान शंकर के प्रसाद रूपी इस त्रिशूल को धारण कर मन्दिरों, गौ, गीता व गायत्री पर हो रहे हमलों, जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद, महिला उत्पीडन, व समलैंगिकता जैसी बीमारियों से समाज को छुटकारा दिलाने हेतु आगे आएं और भय मुक्त भारत का निर्माण करें।
बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार द्वारा संचालित मंच से विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल, प्रान्त अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, प्रांत संयुक्त महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रान्त मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव,बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज वर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने सम्वोधित किया।

Saturday, December 21, 2013

प्रेस निमंत्रण




कार्यक्रम     : हिन्दू युवा सम्मलेन 
मुख्या वक्ता : डा सुरेन्द्र जैन, केन्द्रीय मंत्री-विहिप
स्थान         : सांवरिया ग्राउण्ड, शिवा जी कालेज के सामने, राजा गार्डन, नई दिल्ली
दिनांक        : 22 दिसम्बर 2013 (रविवार) अपरान्ह 3 बजे
कृपया अपने रिपोर्टर(संवाद दाता) छायाकार(केमरा में)/प्रतिनिधि को कार्यक्रम की कवरेज हेतु भेजने का कष्ट करें।                                                  :  विनोद बंसल.  मो 9810949109

बजरंग दल के हिन्दू युवा सम्मलेन की तैयारियां पूरी




आज दिल्ली के शिवाजी कालेज के सामने जुटेंगे हजारों बजरंगी
नई दिल्ली। दिसम्बर 21, 2013.  विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले एक विशाल हिन्दू युवा सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार ने बताया कि राजधानी के शिवाजी कालेज के सामने स्थित सांवरिया ग्राउण्ड राजा गार्डन में आयोजित किए जाने बाले इस विराट सम्मलेन में दिल्ली भर के हजारों बजरंग दल कार्यकर्ता जुटेंगे तथा हिन्दू समाज पर हो रहे चहुं मुखी हमलों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विस्तृत जानकारी देते जुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि बड़ी संख्या में जुटने वाले जन समुदाय को बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश पाण्डे व विहिप के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन सम्वोधित करेंगे। रविवार दिनांक 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से होने वाले इस सम्मलेन में विहिप व बजरंग दल के विविध पदाधिकारियों के अलावा अनेक साधू-संत भी भाग लेंगे।

Sunday, December 15, 2013

Homosexuality be treated, instead of being legalized :VHP



Memo to PM, Prez appealed for women safety & cultural security
New Delhi. Dec. 15, 2013. Since UPA came into power, attacks on our temples, culture & values have increased says Vishwa Hindu Parishad(VHP). After legalizing Live-in Relationship and reducing age of consensual sex, now our five star politicians & so called human right activists are making hue & cry to decriminalize the un-natural, unethical & unsocial act. Reacting to the recent statements made by such politicians & so called activists against the honorable Supreme Court & its historical verdict, the state secretary General VHP shri Satyendra Mohan said that instead of decriminalizing a crime against our culture & values, the Govt. should treat the imported disease, put a complete ban on liquor & make the moral education mandatory. We have sent a memorandum to this effect to the Prime Minister & the President of Bharat, he added.
Releasing a copy of the memorandum to the media the state media chief of VHP Delhi, shri Vinod Bansal said that even after an year of Damini case, the union Govt. couldn’t punish the real culprit who escaped in pretext of his age but made the live-in relationship legalized, lowered the age of consensual sex and now trying to de-criminalize the crime against culture & values of our country. In our letter to the Prime Minister & the President of Bharat we have appraised & appealed them to keep an immediate check on the increased crime against women, arrange a proper treatment of the imported disease-Homosexuality, rather then any efforts to decriminalize it, make the Moral education mandatory, apart from complete ban on the liquor.