Friday, October 26, 2012

Bajrang Dal strict against slaughtering of Cow & other cattles
Sent Memo to LG,CM, Mayors & commissioner of police

New Delhi Oct 26, 2012. large scale import of cattle in Delhi and NCR on the occasion of Eid has alerted Bajrangdal youths. Organizations state chief shri shiv Kumar today sent a letter to this effect against slaughtering of Cow and other cattle which are prohibited under Delhi cattle preservation Act 1994 and other statutes. 

According to the state media chief of VHP & Bajrang Dal shri Vinod Bansal, the letters addressed to the head of state(LG) has been marked CC to the CM, all the three mayors and the commissioner of police Delhi for their immediate action. Bajrang dal youths will keep a vigil in and around the NCR for compliance of law and assisting law enforcing agencies to book the culprits. The organisation also started a helpline No. 011-23517874 running 24 Hrs for the purpose, shri Bansal added.

REGARDS

VINOD BANSAL
(MEDIA CHIEF)
VISHWA HINDU PARISHAD, DELHI
M - 98109 49109
ivhpmedia@gmail.com
  प्रैस विज्ञप्ति
गौ ह्त्या व अबैध पशु बध पर बजरंग दल की सख्ती
पुलिस एमसीडी व उप राज्यपाल को पत्र, हेल्प लाइन सेवा व गहन गश्त प्रारम्भ
नई दिल्ली, अक्तूबर 25, 2012,  दिल्ली में गौ ह्त्या व अबैध पशु बध रोकने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल ने अब कमर कस ली है। बजरंग दल ने इस सम्बन्ध में आज एक पत्र दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम तथा राज्य केउप-राज्यपाल को लिखा है। इसके अलाबा बजरंग दल के कार्यकर्ता आज से दिल्ली भर में गौ ह्त्या तथा अबैध पशु बध रोकने के लिए गश्त कर इनके हत्यारों को पुलिस के हबाले करेंगे और कानून की रक्षा में पुलिस की मदद करेंगे। विहिप महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने एक बैठक के बाद बताया कि इसके लिए बजरंग दल ने चौबीसों घंटे चलने बाली एक हेल्प लाइन सेवा भी आज प्रारम्भ की है। हेल्पलाइन नम्बर 011 23517874 पर कोई भी नागरिक दिल्ली के किसी भीभाग में हो रही इस प्रकार की घटना की  सूचना देकर दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलबाड़ व जीव ह्त्या रोकने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकता है।
बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी व पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप व बजरंग दल दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि गत कुछ दिनों से हमें जानकारी मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर गौ बंस गौ मांस दिल्ली में चोरी छुपे लाया जा रहा है तथा बहुत बड़ी संख्या में अन्य पशुधन को भी अबैध रूप से यहाँ लाया गया है। इसके अलाबा, दिल्ली में अबैध रूप से अनेक बुचाड़खाने व मांस की दुकानें चल रही हैं जिसके कारण दिल्ल्ली वासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में संगठन ने लिखा है कि गाय व गौबंस के अलाबा अनेक ऐसे जानबर हैं जिनकी ह्त्या करना दिल्ली कैटल प्रेजर्वेशन अधिनियम1994 व अन्य कानूनों के अनुसार अपराध है, को को ईद के बहाने से बध हेतु राजधानी में लाया गया है। इससे न सिर्फ हिन्दुओं की धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है बल्कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर भी बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। अत: दिल्ली पुलिस अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए अपराधियों की धरपकड़ कर कानून की रक्षार्थ आगे आए। श्री बंसल ने आगे बताया की बजरंग दल ने महा महिम उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि राजधानी के मुखिया होने के नाते वे दिल्ली सरकार के खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग, तीनों नगर निगम व दिल्ली पुलिस सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को इस सम्बन्ध में बने कानूनों का कड़ाई से पालन करने के लिए आदेश दें। पत्र की प्रतिदिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, तीनों नगर निगमों की महापौर व पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ता दिल्ली के हर कोने से टोलियाँ बना कर निकलेंगे तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने व कानून का मखौल उडाने बालों को पुलिस के हबाले करेंगे।
धन्यवाद
भवदीय

विनोद बंसल

(मीडिया प्रमुख)

इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली

9810949109


Friday, October 19, 2012

VHP welcome Delhi high court verdict on Subhash park
New Delhi. Oct 19, 2012. VHP welcome Delhi high court verdict today to demolish illegal structure made in Subhash park and asked Delhi police to arrest MLA Shoeb Iqubal as per directions of the honourable high court of Delhi. The secretary general VHP Delhi shri Satyendra Mohan also demanded immediate dismissal of the shri Shieb Iqubal from his membership of Delhi legislative assembly.

शोएब इकबाल को गिरफ्तार कर विधान सभा की सदस्यता भंग करो : विहिप 
सुभाष पार्क मामले में उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य


नई  दिल्ली अक्तूबर 19, 2012. दिल्ली के लाल किले के सामने स्थित सुभाष पार्क मामले में आज आए दिल्ली उच्च न्यायालय के  निर्णय का स्वागत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् ने मटिया महल विधायक शोएब इकबाल को गिरफ्तार कर विधान सभा की सदस्यता भंग करने की मांग की है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा है कि  उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार दिल्ली पुलिस सुभाष पार्क में बने अबैध ढाँचे को तुरंत गिराए तथा विधायक शोएब इकबाल को गिरफ्तार करे जिससे आगे कभी कोई लोगों की धार्मिक भावना भड़का कर सरकारी जमीन पर कब्जा व कानून का मजाक न बना सके।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने इस सम्बन्ध में कहा कि अब सभी सम्बन्धित सरकारी पक्षों को एक जुट हो कर न्यायालय के आदेशानुसार इस कार्य में लग जाना चाहिए और ढाँचे को वहां से तुरंत हटा कर ए एस आई को अपना कार्य प्रारम्भ करने देना चाहिए जिससे राजधानी की जनता का देश के कानून में विश्वास बनाए रखा जा सके। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस सम्बन्ध में दीए गए अपने 30/7/12 के निर्णय को बरकरार रखते हुए सभी सम्बन्धित पक्षों से कहा है कि अबैध ढाँचे को तुरंत हटा कर स्थान ए एस आई को सौंप दें। इसके अतिरिक्त इस सम्बन्ध में शोएब इकबाल व दिल्ली पुलिस की याचिकाओं को निरस्त कर दिया है।

Wednesday, October 10, 2012

çSl foKfIr



जय राम रमेश मांफी मागें : बजरंग दल



नई दिल्ली अक्तूबर ७, 2012 केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जय राम रमेश के बयान से भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आज उनके लोधी गार्डन स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बजरंग दल के दिल्ली प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार तथा विहिप के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री राजेश टाला के नेतृत्व में प्रदर्शन कारियों  ने उनके धर्म द्रोही बयान के लिए भारी रोष व्यक्त किया तथा चेतावनी दी कि यदि उन्होंने इस बारे में हिन्दू समाज से शीघ्र माफी नहीं माँगी तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना  ही होगा.



प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप व बजरंग दल के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल  ने  बताया  कि  आज  का  यह  प्रदर्शन  शिर्फ़  एक  संकेत  था  किन्तु  यदि  श्री  रमेश मांफी नहीं माँगते तो हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा तथा केन्द्रीय मंत्रियों व कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार हिन्दू मान विन्दुओं के अपमान के लिए उचित उत्तर देगा. बजरंग दल के कार्यकर्ता आज दोपहर साडे बारह बजे केन्द्रीय मंत्री के लोधी गार्डन स्थित राजेश पाइलट मार्ग निवास पर एकत्रित हुए तथा घर के बाहर सुलभ शौचालय का बैनर लगा कर मंदिरों व अन्य हिन्दू मानविन्दुओं का अपमान करने बाले के खिलाफ नारेबाजी की. कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती तथा झंडे लिए हुए थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंदिरों की तुलना टायलेट से करने बाले मंत्री जी की बुद्धि सठिया गयी है अत: अब वे इस काबिल नहीं रहे.


प्रदर्शनकारियों में बजरंग दल के प्रांत पूर्ण कालिक श्री नीरज कुमार, सह जिला संयोजक श्री मनोज कुमार, विहिप के सह जिला मंत्री श्री राम जी, हिन्दू हेल्पलाइन के सह विभाग संयोजक  श्री दीपक सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता सामिल थे.



भवदीय




(विनोद बंसल)

मीडिया प्रमुख, इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली

मो-9810949109






Friday, October 5, 2012

B P Singhal Passes श्री बी पी सिंहल का निधन


B P Singhal Passes
New Delhi Oct 5, 2012. Ex MP (Rajya Sabha) and younger brother of shri Ashok Singhal of VHP, shri BP Singhal paases in New Delhi today. He was 82. He was ex Director Gen of police-UP, ex chairman Film censer board and present national president of Sanskratik Gaurav Sansthan.

His body will be kept in VHP head quarters in RK Puram in south Delhi from 9 to 11 Am to pay last respect and be cremated at Nigam Bodh Ghat at 12 Noon tomorrow(06/10/12).



श्री बी पी सिंहल का निधन
नई दिल्ली अक्टूवर ५, २०१२. राज्य सभा के पूर्व सदस्य व विहिप के अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार श्री अशोक सिंहल के छोटे भाई श्री बी पी सिंहल का आज देर सायं दिल्ली में निधन हो गया. वे ८२ वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका शरीर कल  सुबह ९ बजे से ११ बजे तक आर के पुरम स्थित विहिप मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा तथा दोपहर १२ बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महा निदेशक व फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमेन तथा सांस्कृतिक गौरव संस्थान के वर्त्तमान राष्ट्रीय प्रधान थे.

Friday, September 28, 2012

Ban 'Oh My God', says VHP Sent letters to Prez,PM,HM,LG etc.


Ban 'Oh My God', says VHP
Sent letters to Prez,PM,HM,LG etc.


New Delhi Sept 28, 2012. Taking serious note of denigration of Hindu deities and religious symbols, Vishwa Hindu Parishad(VHP) today demanded complete ban on screening of Film 'Oh My God'. its state secretary general shri Satyendra Mohan today wrote a strong letter to LG Delhi and demanded that all such peoples  who are directly or indirectly involved in making such dialogues and seen hurting hindu sentiments be sent to jail.

Release a copy of the Letter to media, the media chief of VHP Delhi shri Vinod Bansal said that many seen & dialogues have hurt hindu sentiments. A copy of this letter has also been sent to the president, prime minister, union Home minister, Chief Minister of Delhi, chairperson Central film certification and Delhi police Commissioner for their immediate action to avoid any untoward situation. VHP also demanded that all those who are directly or indirectly involved in these seen/dialogue should be sent to jail.


फिल्म 'ओह माइ गॉड' को प्रतिबंधित करो: विहिप
उपराज्यपाल के साथ राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री को भेजा ज्ञापन

नई दिल्ली सितम्वर २८, २०१२. आज ही रिलीज हुई फिल्म 'ओह माइ गॉड' में किए गए हिन्दू धर्मं व देवी देवताओं के अपमान के विरुद्ध विश्व हिन्दू पारिषद नें विगुल फूंक दिया है. विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने फिल्म पर पूर्ण प्रतिवंध हेतु आज दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र भेजा है. पत्र में विहिप ने कहा है कि इस फिल्म में न सिर्फ हिन्दू धर्मं का घोर अपमान किया गया है बल्कि इसमें सर्व आराध्य भगवान गणेश, मां शेरां वाली, भगवान श्री कृष्ण व सांई बाबा इत्यादि के बारे में भी बेहद अशोभनीय टिप्पणियाँ की गयी हैं जो कि हिन्दू समाज के लिए असहनीय हैं.

पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि फिल्म में बहुत ही आपत्तिजनक संवाद, द्रश्य व चरित्र पेश किए गए हैं जिससे हिन्दू जन-मानस में रोष व्याप्त है. उन्होंने कहा महामहिम उप राज्यपाल को संबोधित इस ज्ञापन की प्रति भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री, दिल्ली की मुख्य-मंत्री, फिल्म सेंसर बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती लीला सेमसन व दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी भेजी गयी है. विहिप ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि 'हिन्दू भावनाओं का आदर करते हुए इसके प्रदर्शन पर अविलम्ब रोक लगाएं तथा फिल्म से निर्माता, निर्देशक व सम्बंधित लोगों को जिन्होंने इस कुकृत्य को फिल्मांकित करने में अपनी प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका निभाई है उनको जेल भेजा जाए'.

Wednesday, September 26, 2012



गौ भक्तों ने किया कसाइयों को पुलिस के हवाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए किया गाजीपुर थाने पर प्रदर्शन


गौ भक्तों ने किया कसाइयों को पुलिस के हवाले
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए किया गाजीपुर थाने पर प्रदर्शन
नई दिल्ली. सितम्बर २६, २०१२. गाजीपुर थाना क्षेत्र में गौ भक्तों ने कुछ गऊओं को कसाइयों द्वारा टेम्पो में भर कर ले जाते देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया. टेम्पो और उसके चालाक सहित तीन लोगों को उन्होंने गाजीपुर पुलिस थाने तो पहुंचा दिया किन्तु थाने में रिपोर्ट लिखाने व अपराधियों को हबालात में बंद कराने के लिए उन्हें खासी मसक्कत करनी पड़ी. बार बार आग्रह के बावजूद अतिरिक्त थानाध्यक्ष केस की एफ़ आई आर दर्ज करने में आनाकानी करते रहे. इस पर विश्व हिन्दू पारिषद इन्द्रप्रस्थ के सह जिला मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह चौहान व मयूर विहार जिले के मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह सहित अनेक हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जम कर प्रदर्शन किया तथा दिल्ली पुलिस हाय हाय के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी की जब किसी अन्य धर्मावलम्बी की बात हो तो पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू कर देती है किन्तु जब हिन्दू हितों की बात आती है तो अपराधियों को जनता द्वारा पकड़ कर पुलिस को दिए जाने पर भी पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती नजर आती है.
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज रात्रि लगभग तीन बजे गाजीपुर डेयरी फ़ार्म से कुछ गायों को चुरा कर कसाई ओखला में गौ बध हेतु ले जा रहे थे किन्तु जब स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने टेम्पो को रोक पूछताछ शुरू कर दी. जब ड्राइवर व टेम्पो में सवार दो अन्य अपराधी भागने लगे तो गौ भक्तों ने उन्हें पकड़ कर टेम्पो व गायों समेत गाजीपुर पुलिस थाने के हवाले करा दिया. किन्तु जब थानेदार ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया तो लोग भड़क उठे. देखते ही देखते थाने पर सैंकड़ों विश्व हिन्दू पारिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मात्र शक्ति, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चा के साथ स्थानीय आरडब्लूए व अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र होने लगे. उन्होंने पुलिस द्वारा अपराधियों को संरक्षण व हिन्दुओं के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस ने लिखित शिकायत तो ले ली किन्तु देर शाम तक यह कहते हुए कि जांच जारी है फ़ एफ़ आई आर दर्ज नहीं की.  विहिप दिल्ली के प्रांत मंत्री श्री राम पाल सिंह ने कहा है कि कल तक यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है या कार्यवाही में कोताही बरती जाती है तो हम आगे की कार्यवाही करेंगे.
प्रदर्शकारियों में अखंड हिन्दुस्थान मोर्चा के अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा, बजरंग दल के श्री महेश पंडित, शिव ठाकुर व नरेश राजपूत, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका सुमित्रा कुमारी, भाजपा के विजय शर्मा, दिनेश शर्मा व निरंजन शर्मा व आर डब्लूए के मुखिया गुर्जर सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी सामिल थे.