Sunday, June 16, 2013

दुर्गा वाहिनी ने सिखाए बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुर, मातृ शक्ति शिविर आज से






नई दिल्ली, जून 16, 2013बालिकाएं समाज में संस्कारों का आधार स्तम्भ होती हैं। यदि भारत को शक्तिशाली बनाना है तो बालिकाओं व महिलाओं का चहुमुखी विकास अति आवश्यक है। बालिकाओं में संस्कार, सुरक्षा व सेवा की भावनाओं के संचार से ही उनमें आत्मविश्वास की भावना जागेगी और राष्ट्र मजबूत होगा। दुर्गावाहिनी देशभर में बालिकाओं में माँ दुर्गा की शक्ति का संचार कर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। दुर्गा वाहिनी शक्ति पुन्ज के रूप में उभरी है। दिल्ली में बढ़ रही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं के संदर्भ में दुर्गावाहिनी का प्रशिक्षण शिविर और अधिक प्रासंगिक बन गया है।
उपरोक्त बातें दिव्य योग जागृति मिशन की प्रसिद्ध साध्वी दीपिका भारती ने आज पश्चिमी दिल्ली के जनक पुरी क्षेत्र में आयोजित दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहीं। शिविर की वर्गाधिकारी श्रीमती नूतन जैन ने कहा कि महिलाओं के स्वावलम्बन, आत्मरक्षा तथा व्यक्ति निर्माण (पर्सनालिटी डवलपमेंट) के लिए आज लोग हजारों रूपये खर्च करके कोर्स करते हैं फिर भी जो प्रशिक्षण और आत्मविश्वास दुर्गावाहिनी के सात दिन के शिविर में हम देते हैं उनको कहीं नही मिल सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी श्रीमती स्वदेश ने कहा कि हमारा मानना है कि एक लड़की को यदि संस्कारित किया जाये तो उसका प्रभाव दो परिवारों और उसके आसपास के बड़े वातावरण पर सकारात्मक पड़ता है। यदि मां संस्कारित नही होगी तो बच्चों में संस्कार की परिकल्पना निरर्थक है।
इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी के प्रान्त प्रभारी श्री अशोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों में बालिकाओं के लिए योग, प्राणायाम, ध्यान, शारीरिक शिक्षा, नियुध्द (जूडो, कराटे), लक्ष्य भेद, बाहरी आक्रमणों से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि का प्रशिक्षण देकर खेल ही खेल में उनको जीवन जीने की कला सिखायी जाती है।
बी-1 जनकपुरी स्थित माता हीरा देवी चौधरी सरस्वती बाल मन्दिर विद्यालय में गत नौ जून 2013 से सप्ताह भर तक चले शिविर में 15 से 35 वर्ष की लडकियों को दुर्गावाहिनी के कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में महिला सशक्तिकरण, आदर्श हिन्दू परिवार, सत्संग, गउ रक्षा, जेहादी आतंकवाद, सामाजिक कुरीतियां व उनका उन्मूलन, आदर्श नारी, किशोरावस्था, स्वदेशी व्यक्तित्व विकास के अलावा अनेक समसामयिक विषयों पर संतों, महात्माओं विषय के विशेषज्ञों और प्रबुध्द वर्ग के लोगों का मार्ग दर्शन मिला। सत्संग, शक्तिसाधना व संस्कार केन्दों के माध्यमों से कैसे दुर्गावाहिनी अपने कार्यों का नियमित विस्तार करे यह बात प्रशिक्षणाथिर्यों को बताई गयी।
वर्ग की मुख्य शिक्षिका दुर्गावाहिनी दिल्ली की प्रान्त संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी के निर्देशन में बालिकाओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी हुई कलाओं का प्रदर्शन जब उपस्थित जनसमूह के समक्ष किया तो सभी मंत्रमुग्ध थे। इस अवसर पर समाज सेवी श्रीमती अर्चना मग्गो, प्रान्त सह-संयोजिका कु कुसुम, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद व दीपक कुमार, महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, संगठन मंत्री श्री करूणा प्रकाश, कोषाध्यक्ष सेठ राम निवास गुप्ता, विभाग मंत्री श्री शान्ति स्वरूप, जिला मंत्री श्री कमलेश शुक्ल व योग व शारीरिक शिक्षक श्री शिवदत्त आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विहिप के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज से सप्ताह भर के लिए 35 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए भी एक शिविर उसी स्थान पर प्रारम्भ हो गया है।

Sunday, June 9, 2013

प्रैस विज्ञप्ति

मन्दिरों को तोडने के विरुद्ध आन्दोलन का शंखनाद

हिंदू धर्मस्थल सुरक्षा समिति के गठन की घोषणा

नई दिल्ली, जून 09,13। दिल्ली सरकार की धार्मिक कमेटी द्वारा मन्दिरों, गुरुद्वारों व अन्य हिंदू धर्मस्थलों को तोड़े जाने सबन्धी दिल्ली उच्च न्यायालय को की गई संस्तुति के विरोध में हिंदू संगठनों का गुस्सा आज सातवें आसमान पर था। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली द्वारा बुलाई गयी बैठक में मंदिरों की रक्षार्थ एक संयुक्त समिति की घोषणा भी की गयी। राजधानी के सभी धार्मिक, सामाजिक एव सांस्कृतिक संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में विहिप दिल्ली के अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता ने श्री बृजमोहन सेठी की अध्यक्षता में हिंदू धर्मस्थल सुरक्षा समिति के गठन की घोषणा की। समिति के नवनियुक्त महामंत्री व हिंदू महासभा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश कौशिक तथा विहिप प्रांत मंत्री व समिति के संयोजक श्री रामपाल सिंह यादव ने वरिष्ठ संतों के समक्ष संकल्प व्यक्त किया कि राजधानी दिल्ली के किसी एक मंदिर की ईंट को भी हिलाने का दुस्साहस सरकार ने किया तो हम दिल्ली के तख्तो-ताज को भी उखाड़ फ़ेंकेंगे।

बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली सरकार की धार्मिक कमेटी द्वारा दर्जनों हिंदू धर्मस्थलों को तोड़े जाने की संस्तुति के विरुद्ध दक्षिणी दिल्ली के रामकृष्ण पुरम स्थित विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में बुलाई गयी बैठक में आज संत समुदाय ने भी अपने ओजस्वी व्यक्तव्य द्वारा दिल्ली सरकार को होश में आने की अपील की। मंदिरों के उचित प्रबंधन, उन्हें कानूनी व अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता के साथ उनकी रक्षार्थ हिंदू संगठनों का एक संयुक्त बोर्ड बनाये जाने का सुझाव भी आया। अंत में मंदिर विध्वंसकों से लोहा लेने के लिये हिंदू धर्म स्थल सुरक्षा समिति का गठन किया गया। इसकी कोर कमेटी की पहली बैठक कल सायं 6 बजे पहाड़गंज स्थित उदासीन आश्रम में रखी गयी है। इस बैठक में समिति के संरक्षक महंत नवल किशोरदास, कार्यकारी अध्यक्ष सरदार उजागर सिंह, श्री जय भगवान गोयल, श्री रजनीश गोयन्का तथा अधिवक्ता एस डी बिंदलेश सहित सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक में तय किया गया कि मामला दिल्ली उच्चन्यायालय के विचाराधीन होने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक टोली इसके कानूनी पक्ष पर विचार कर कार्यवाही करेगी। दूसरी ओर दिल्ली सरकार व संबंधित विभागों को अपना ज्ञापन देने समिति के प्रतिनिधि जायेंगे साथ ही यदि सरकार बाज़ नहीं आयी तो दिल्ली के कोने कोने से हिंदू धर्मावलम्बियों का हुजूम उमड़ेगा। वैठक में अखिल भारतीय मन्दिर प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, राष्ट्रवादी शिव सेना के अध्यक्ष जय भगवान गोयल, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के भूषण लाल पाराशर, सांस्कृतिक गौरव संस्थान के विनोद चौपडा, राष्ट्रीय चेतना मंच के मोती लाल गुप्ता, ओम सांई बाबा, विहिप प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक कुमार,संदीप आहुजा, हिन्दू सेना के विष्णु गुप्ता सहित अनेक संस्थाओं व धर्म स्थलों के प्रमुख उपस्थित थे।



- VHP Media , Delhi


Thursday, June 6, 2013

Wednesday, June 5, 2013

मंदिर ध्वंस षडयंत्र से खपा हैं हिन्दू संगठन



विहिप कार्यालय में हुई साझा बैठक, रविवार को रण नीति की घोषणा
नई दिल्ली। जून 7, 2013। दिल्ली सरकार की धार्मिक कमेटी द्वारा  राजधानी के 74 धार्मिक स्थलों को तोडे जाने की अनुशंसा से यहाँ के हिन्दूवादी संगठनों में भारी रोष है. विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में आज हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रांत महामंत्री श्री सत्येंद्र मोहन ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की हिन्दुओं के धर्म स्थलों पर यदि हथौडा चलाने का दू:साहस किया तो इसके गंभीर परिणाम होगे.
बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली सरकार की धार्मिक कमेटी द्वारा खुद दिल्ली उच्च न्यायालय को 74 धार्मिक स्थलों को गिराने की अनुशंसा किए जाने को गंभीरता से लेते हुए हिंदूवादी संगठनों के प्रमुखों ने सरकार की खिंचाई की है। इन सबका कहना था की ऐसी कमेटी को कैसे धार्मिक कहा जा सकता है जो धर्म स्थलों को ही गिराने की अनुशंसा करे. कौन कौन से विधर्मी लोग इसमें सामिल हैं उन्हें सार्वजनिक किया जाए. और धर्म स्थलों को ध्वस्त करने की मानसिकता से बाज आए सरकार.
राजधानी के सभी हिन्दूवादी संगठनों ने इस सम्बन्ध में एक बडी बैठक आगामी रविवार दिनांक 9 मई को राम कृष्ण पुरम स्थित विहिप मुख्यालय में बुलाई है जिसमें सभी मंदिरों के प्रबंधक व धार्मिक तथा सामजिक संगठनों के प्रमुख तथा कुछ अधिवक्ता भाग लेंगे और आगे की रण नीति की घोषणा की जाएगी.  आज प्रात: विहिप के झंडेवालान स्थित प्रांत मुख्यालय में हुई बैठक में दिल्ली संत महा मंडल के महा मंत्री महंत नवल किशोर दास, हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक व डा राकेश रंजन, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के ॐ प्रकाश आर्य, दारा सेना के मुकेश जैनविश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह, दीपक कुमार व गुरदीन प्रसाद रुस्तगी, मंत्री राम पाल सिंह सहित राष्ट्रवादी शिव सेना, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा व  मंदिर प्रवंधन कमिटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया.
ज्ञातव्य रहे कि मई के अंत में दिल्ली सरकार की धार्मिक कमेटी ने खुद दिल्ली उच्च न्यायालय को 75 में से 40 धार्मिक स्थलों को गिराने की अनुशंसा की है। जबकि बाकी 34 के बारे में कहा गया है कि इनको गिराने का विरोध हो सकता है, इसलिए इन स्थलों के आसपास के लोगों को समझाकर और उनसे बातचीत करके गिराया जा सकता है। कमेटी ने बताया था कि  दिल्ली के 74 धार्मिक स्थल सरकारी जमीन पर अबैद्य रूप से बने हैं। हिन्दू संगठनो का कहना है कि एक बार प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद किसी भी धर्म स्थल या उसके किसी भाग को तोड़ा जान गंभीर अपराध माना जाएगा।

Sunday, May 26, 2013

शांत हिन्दू समाज को भीरू न समझे विश्व समुदाय: अशोक सिंहल













विहिप ने किया पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थ यात्रियों का स्वागत
नई दिल्ली। मई 27, 2013। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न भागों की तीर्थ यात्रा पर आए 150 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का विश्व हिन्दू परिषद  ने आज भव्य स्वागत किया। इसके अलावा बिजवासन में रह रहे  लगभग पांच सौ पाक विस्थापित हिन्दुओं का दर्द भी सुना और उनके साथ  नाहर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ललकारते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक श्री अशोक सिंहल ने कहा कि अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमले करने वाले लोग हिन्दू समाज के शांत व्यवहार को भीरूता न समझें। जब तक विश्व के किसी भी भू भाग पर हिन्दू असुरक्षित रहेगा या उस पर हमले होंगे विहिप चुप नहीं बैठेगी तथा उन्हें न्याय व स्वाभिमान दिलाकर रहेगी.
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि हर वर्ष की भांति लगभग डेढ़ सौ हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जत्था इस वर्ष भी दस मई को पाकिस्तान से भारत पहुंचा था. पांच जून को भारत से लौटने से पूर्व ये यात्री रायपुर स्थित सादानी दरवार के बाद हरिद्वार, जबलपुर, चित्रकूट, माता वैष्णो देवी व अमृतसर सहित भारत के विभिन्न तीर्थों के दर्शन करेंगे। दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-1 स्थित मीर पुर वलिदान भवन में आयोजित स्वागत समारोह में विहिप ने आज इन सभी का जोरदार अभिनन्दन किया. साथ ही विजवासन में रह रहे पाक पीडित हिन्दुओं का दर्द भी सुना और उनके संरक्षक नाहर सिंह सहित सभी का स्वागत किया गया.

इस अवसर पर बोलते हुए हिन्दू रत्न डा सुब्रमनियम स्वामी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि भारत के ऊपर आठ सौ वर्ष मुसलमानों व दो सौ वर्ष ईसाईयों का साम्राज्य रहने के बावजूद आज भी भारत में 80% से अधिक जनसंख्या हिन्दू है जबकि इरान
, ईराक व मिस्र जैसे अनेक देश अपनी धार्मिक पहचान बदल चुके। किन्तु भारत के जिस जिस भाग में हिन्दू घटा, देश बंटा है. तथा वहां के हिन्दुओं के पास पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा. चाहे कश्मीर की बात हो या पूर्वोत्तर के राज्यों की, पाकिस्तान की बात हो या बांग्लादेश की यह बात हम सभी को गंभीरता से लेनी होगी.

विहिप दिल्ली के अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता के मंच संचालन में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिणी दिल्ली की पूर्व महापौर श्रीमती सविता गुप्ता ने की तथा मंच पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महा मंत्री श्री दिनेश चन्द्र भी थे. प्रांत उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद व दीपक कुमार
, संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, विभाग मंत्री श्री विजय गुप्ता, जिला मंत्री श्री अजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

Tuesday, May 21, 2013

पाकिस्तानी हिन्दुओं का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार




पाकिस्तानी हिन्दुओं का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार




पाकिस्तानी हिन्दुओं का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

गुरुकुलों ने की बच्चों को गोद लेने की घोषणा



नई दिल्ली। मई 21, 2013। पाकिस्तान से आये हिन्दूओं का आज वैदिक रीति से मूर्धन्य विद्वानों की उपस्थिति व आशीर्वाद के साथ यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद व विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पाक हिन्दू परिवारों ने पूरे मनोयोग से भारत माता की चरण बंदना कर व धर्म और राष्ट्र के उत्थान में अपने आप को समर्पित करने की प्रतिज्ञा की। केन्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष डा अनिल आर्य ने इस अवसर पर कहा की हिन्दुओं के सोलह संस्कारों में से एक यज्ञोपवीत संस्कार अपने माता-पिता व गुरु जनों के उपकारों को सदा याद कराता है। पाकिस्तान से आये ये सभी बंधू-वान्धव अभिभाजित भारत के अभिन्न अंग और हमारे जिगर के टुकडे हैं. इनकी हर प्रकार की व्यवस्था कराना हम सभी का धर्म है.


विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि सभी पाकिस्तान पीड़ित हिन्दू परिवारों के प्रत्येक सदस्य ने य़ज्ञ में भाग लेने से पूर्व यज्ञोपवीत(जनेऊ) धारण किया। इसके पश्चात प्रत्येक बच्चे को विद्यालय का बस्ता व किताब कापियां दी गईं। पठन पाठन सामग्री देख कर बच्चों की ख़ुशी का ठिकाना न रहा और अनेक बच्चे तो मन्दिर परिसर में ही अपने अपने ढंग से पढने लग गए. द्वारिका सेक्टर 21 के पास भरथल गाँव में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक गुरुकुलों के आचार्य व व्यवस्थापको के अलावा विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। गुरुकुल खेडा खुर्द व गुरुकुल हसन पुर सहित अनेक गुरु कुलों ने बच्चों की निशुल्क शिक्षा-दीक्षा का प्रस्ताव भी रखा. नोएडा से आए डा डीके गर्ग ने परिवारों की हर प्रकार की स्वास्थ्य व आर्थिक मदद करने हेतु अपनी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


इस अवसर पर विहिप के जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्री सुधीर कुमार, श्री नारायण सिंह, व श्री विवेक कक्कड़, श्री नाहर सिंह, हिन्दू महा सभा के स्वामी ॐ जी, आर्य समाज के श्री महेंद्र भाई, श्री राजीव कुमार, डा अग्नि वीर, श्री प्रताप मुनी जी, श्री अमन सिंह शास्त्री, श्री गज वीर सिंह आर्य, श्री भगत सिंह राठी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी व विद्वान उपस्थित थे।





भवदीय







विनोद बंसल,



मीडिया प्रमुख,



इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली।



मो : 9810949109