Sunday, November 13, 2011

नई दिल्ली। गुरु नानक देव जी प्रेम, शान्ति व आध्यात्मिक शक्ति वाले एक दिव्य पुरुष थे। वे लोक मंगल के लिए इस धरती पर उतरने वाले एक ऐसे महात्मा थे जिन की वाणी के बिना कोई भी सत्संग अधूरा सा लगता है। गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर आयोजित यज्ञ के अवसर पर बोलते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख व आर्य समाज संत नगर के कार्यकारी प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि लगभग 542 वर्ष पूर्व तलबंडी (ननकाना साहिब) के एक हिन्दू खत्री परिवार में जन्मे गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज व राष्ट्र कल्याण में लगा दिया। गुरु नानक जयंती के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली स्थित आर्य समाज-संत नगर ने आज एक नानकवाणी यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर आर्य विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या ने कहा कि नानक के पद गुरु ग्रंथ साहिब व उनकी रचना जपुजी साहिब, असादीवार, रहिरास तथा सोहिल जैसे ग्रंथों में वेद, उपनिषद, रामायण, श्रीमद भागवद्गीता व महाभारत आदि सभी का समावेश है। यज्ञ के पश्चात कुमारी वाणी ने जहां गुरु नानक देव जी की महानता का परिचय देते हुए दिल्ली स्थित नानक प्याऊ के महत्व का वर्णन किया तो वहीं श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती खुशबू व कुमारी विदुषी ने शबद गाया। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक राम किशन, सह-कोषाध्यक्ष विनोद कौशिक, जसबंत राय, संत लाल सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में विशेष आहुतियां दीं तथा गुरु नानक देव जी के जीवन तथा कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

प्रेस विज्ञप्ति

सेवा दर्शन मेले में उमडा जन सैलाव

(दो दिन में लाखों लोगों ने ली सेवा कार्यों से प्रेरणा)

नई दिल्ली नवम्बर 13, 2011। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा लगाए गए दो दिवसीय सेवा मेले में लाखों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जहां एक ओर संघ और उसकी प्रेरणा से चलने वाले विविध सेवा कार्यों को दर्शाया गया तो दूसरी ओर दोंनों दिन लगातार चले मंचीय कार्यकर्मों ने भी जनता का मन मोह लिया। प्रान्त सेवा प्रमुख श्री अजय कुमार ने बताया कि गीत-संगीत, नाटिका, मार्शल आर्ट, विविध विषयों पर व्याख्यान व कवि सम्मेलन आदि अनेक कार्यक्रमों में समाज के पिछडे वर्ग के व्यक्तियों व विकलांगों की सहभागिता सबसे ज्यादा थी। कार्यक्रम के सह संयोजक श्री भरत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग की प्रेरणा व देख रेख में दिल्ली में तीन हजार से अधिक स्थानों पर 71 प्रकार के सेवा कार्य चल रहे हैं। इस मेले में हम उन सेवा कार्यों में से केवल कुछ के ही दर्शन करा पाए हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार के सेवा कार्य से जरूर जुडना चाहिए।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के क्रष्णा नगर स्थित गीता बाल भारती विद्यालय में शनिवार व रविवार के दोनों दिन लोगों का रेलम्पेला लगा रहा। जहां बडे-बुजुर्ग व अधेड उम्र के लोग सेवा के विविध आयामों के सजीव दर्शन कर रहे थे तो बच्चे वहां लगी खान पान की स्टालों व झूलों का अनंद लेते देखे गए। सेवा कार्यों में जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग के प्रत्यक्ष सेवा कार्य थे तो वहीं उसकी प्रेरणा से सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू हेल्प लाईन, दुर्गा वाहिनी, विद्या भारती, विवेकानन्द मैडिकल मिशन, भारत विकास परिषद, सक्षम, भाजपा, राष्ट्र सेविका समिति, नेशनल मेडीको ओरगेनाइजेशन, बनबासी कल्याण आश्रम, संस्क्रत भारती इत्यादि संगठनों के अनेक अनुकरणीय कार्यों से लोगों ने प्रेरणा ली। मेले के दौरान सैंकडों लोगों ने जहां सक्षम के माध्यम से नेत्रदान का संकल्प किया तो दधीचि देह दान समिति को देह दान का संकल्प पत्र सौंपा। हिन्दू हेल्प लाईन ने लोगों को रक्त दान हेतु प्रेरित किया तथा आपात स्थिति में समाज के कैसे काम आया जा सकता है इस हेतु लोगों को प्रशिक्षित भी किया। विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी मेले में नि:शुल्क की गई। हर दो घण्टे के बाद तीन लक्की ड्रा भी निकाले गए जिसमें अनेक लोगों ने इनाम जीते।

भवदीय

विनोद बंसल

मीडिया प्रमुख,

इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली संपर्क : 9810949109

Sunday, October 30, 2011

प्रेस विज्ञप्ति

हिन्दू हेल्प लाइन के रक्तदान शिविर में जुटी भारी भीड़

सैंकडों लोगों किया दिल्ली के पहाड गंज में रक्तदान

नई दिल्ली अक्टूबर 30, 2011। दधीचि रक्त दान योजना के अन्तर्गत हिन्दू हेल्प लाईन द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में आज दिल्ली के सैंकडों लोगों ने रक्त दान किया। इस रक्त दान शिविर का उदघाटन विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महा मंत्री डा प्रवीण भाई तोगडिया ने प्रात: 11 बजे किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रक्त दान जीवन दान के बराबर है। देश भर में हिन्दुओं को रक्त की कमी न रहे इस हेतु आज देश के लगभग एक हजार स्थानों पर एक साथ एक लाख लोगों द्वारा रक्त दान कराए जाने की योजना हिन्दू हेल्पलाइन ने बनाई है। रक्त दाताओं की लम्बी कतार को देख कर उन्होंने कहा कि दिल्ली के हिन्दुओं की रक्तदान के प्रति रुचि सराहनीय है।

हेल्प लाइन के दिल्ली प्रांत संयोजक श्री दीपक कुमार ने बताया कि आज दिल्ली के पहाडगंज स्थित उदासीन आश्रम में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। बडी संख्या में महिलाओं व संतों ने भी शिविर में भागी दारी की। दिल्ली के हर कोने में रक्त उपलब्ध रहे इस हेतु हमने आज एकत्र रक्त को दिल्ली के विविध अस्पतालों में रखवाया है। इसके साथ ही दान दाताओं की एक ब्रह्द सूची भी तैयार की है जो आवश्यकता पडने रक्त दान के लिए तत्पर रहेंगे।

शिविर के संयोजक श्री ब्रजमोहन सेठी ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम मैंने रक्तदान किया। तदुपरांत विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री श्री विनायक राव देशपाण्डे, प्रान्त संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, प्रान्त बजरंग दल संयोजक एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल, प्रान्त दुर्गा वाहिनी संयोजिका सुश्री अंजली, सह संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी, प्रान्त मातृ शक्ति सह संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा सहित अनेक संतो, वुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों ने न सिर्फ़ रक्तदान किया बल्कि अपने अपने माध्यम से बडी संख्या में लोगों को इस हेतु प्रेरित किया। सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी राघवानन्द, दिल्ली सन्त महा मण्डल के महामंत्री महन्त नवल किशोर दास, विहिप के केन्द्रीय संगठन महा मंत्री श्री दिनेश चन्द्र, संयुक्त महामंत्री श्री बाल क्रष्ण नाइक, प्रान्त अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता व बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुभाष चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बाडा हिन्दू राव हस्पताल, लाइंस क्लब व इण्डियन रेड क्रोस सोसाइटी के डाक्टरों व पैरा मैडीकल टीम ने इस योजना में विशेष सहयोगी की भूमिका अदा की। इस अवसर पर देखो-रे चैरिटेबल ट्रष्ट के सहयोग से एक नेत्र दान स्टाल भी लगाई गई जिसमें सौ से अधिक लोगों ने नेत्र दान भी किया।

भवदीय

विनोद बंसल

मीडिया प्रमुख,

इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली संपर्क : 9810949109

Saturday, October 29, 2011

हिन्दू हेल्प लाइन का रक्तदान शिविर आज (30 सित0) पहाडगंज में

प्रेस विज्ञप्ति
हिन्दू हेल्प लाइन का रक्तदान शिविर आज (30 सित0) पहाडगंज में
विहिप-बजरंग दल सहित अनेक हिन्दू संगठन करेंगे रक्तदान

नई दिल्ली अक्टूबर 25, 2011। दधीचि रक्त दान योजना के अन्तर्गत हिन्दू हेल्प लाईन आज (30 अक्टूबर को) दिल्ली में बडे पैमाने पर रक्त दान करवाने की तैयारी पूरी कर चुका है। हेल्प लाइन के दिल्ली प्रांत संयोजक श्री दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली के किसी भी कोने में रक्त की कमी न रहे इसके लिए विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा सहित अनेक हिन्दू संगठन अभी से जुट गए हैं। दिल्ली के पहाडगंज में लगाए जाने वाले इस रक्त दान शिविर का उदघाटन विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महा मंत्री डा प्रवीण भाई तोगडिया प्रात: 10 बजे करेंगे।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि हिन्दू हेल्प लाईन की इस देश व्यापी रक्तदान योजना के अन्तर्गत दिल्ली में महिलाओं व सन्तों की सहभागिता भी रहने वाली है। रक्त बाडा हिन्दू राव हस्पताल व संजय गांधी हस्पताल के रक्त-कोष में रक्त जमा किया जाएगा तथा लाइंस क्लब व रोटेरी क्लब इस योजना में विशेष सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। दिल्ली के पहाड गंज स्थित उदासीन आश्रम में एक ही स्थान पर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलने वाले इस रक्त दान शिविर में लगभग एक हजार लोगों द्वारा रक्त दान कराने की योजना है।
ज्ञातव्य रहे कि दधीचि रक्त दान योजना के अन्तर्गत हिन्दू हेल्प लाइन द्वारा ये रक्त दान शिविर एक ही समय पर एक ही दिन पूरे देश में लगाए जाएंगे। इन रक्त दान शिविरों के माध्यम से पूरे देश में एक लाख लोगों द्वारा रक्त दान कराए जाने का लक्ष्य है हो अपने आप में अब तक का एक रिकार्ड होगा। देश के कोने कोने से आने वाले हिन्दुओं को रक्त की आवश्यकता रहती है। जरूरतमंद हिन्दू को समय पर रक्त मिल सके यही इस योजना का विशिष्ट उद्देश्य है।
भवदीय

विनोद बंसल
मीडिया प्रमुख,
इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली
संपर्क : 9810949109

प्रेस निमंत्रण

दधीचि रक्तदान योजना के तहत हिन्दू हैल्प लाइन द्वारा एक देश व्यापी रक्त दान का प्रारम्भ निम्नानुसार रहेगा:

दिनांक/समय : 30 अक्टूबर 2011 प्रात: 11 बजे
स्थान : उदासीन आश्रम, आराम बाग लेन, पहाड गंज दिल्ली- ११० ०५५
उदघाटन : विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा प्रवीण भाई तोगडिया द्वारा
संपर्क सूत्र : 9810949109, 9210061516, 9717311794,9868108096

क्रपया अपने प्रतिनिधि (रिपोर्टर) / छायाकार (फ़ोटो ग्राफर) को कार्यक्रम के कवरेज हेतु भेज कर अनुग्रहित करें।
भवदीय

विनोद बंसल
मीडिया प्रमुख,
इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली
संपर्क : 9810949109

PRESS INVITATION

Hindu Helplone Delhi invite you to cover the below mentioned Blood Donation camp under the Dadhichi Blood donation scheme :

Date & Place : Oct 30, 2011 at 11 Am
Inauguration by : Dr Pravin Bhai Togadiya, International secretary General-VHP
Venue : Udashin Ashram, Aram bagh lane, Paharganj, New Delhi-55

Kindly send your representative(reporter) & Cameraman to cover the even.

Regards

Vinod Bansal
Media Chief
Indraprastha Vishwa Hindu Parishad-Delhi
M - 9810949109

Friday, October 28, 2011

रक्त दान कर जीवन दान दे।।

दधीचि रक्तदान योजना के तहत हिन्दू हैल्प लाइन द्वारा एक देश व्यापी रक्त दान का प्रारम्भ निम्नानुसार रहेगा:

दिनांक व समय : ३० सितम्बर २०११ प्रात: १० बजे से 5 बजे तक
स्थान : उदासीन आश्रम, आराम बाग लेन, पहाड गंज दिल्ली- ११० ०५५
उदघाटन : प्रात: १० बजे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महा मंत्री डा प्रवीण भाई तोगडिया द्वारा
दिल्ली का लक्ष्य : १००० यूनिट रक्त
उद्देश्य : देश के दूर-द्राज से आने वाले हिन्दुओं तथा दिल्ली हर कोने के निवासी के जीवन की रक्षा
देशव्यापी लक्ष्य : १००० से अधिक स्थानों पर एक साथ एक ही दिन १,००,००० यूनिट का रक्तदान
संपर्क सूत्र : 9210061516, 9717311794,9868108096, 9810949109

हिन्दू हेल्प लाइन द्वारा सभी हिन्दुओं से रक्त दान कर प्राण रक्षा के इस पुनीत यज्ञ में अपनी आहूति सुनिश्चित करने की अपील्।

प्रेस विज्ञप्ति

“बाबर की औलाद” का राष्ट्रपति भवन में मंचन शर्मनाक : विहिप

विहिप ने भेजा राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री को पत्र, कहा-मंचन हुआ तो होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली अक्टूबर 28, 2011। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित नाटक “बाबर की औलाद” के राष्ट्रपति भवन में आज मंचन किये जाने का विश्व हिन्दू परिषद ने कडा विरोध किया है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने आज इस नाटक पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री को एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि भारत के धन, इज्जत-आवरू तथा मन्दिरों को लूटने वाले बाबर और उसकी औलाद को राष्ट्रपति भवन में महिमा मण्डित करना समस्त देश भक्तों का अपमान होगा।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज जब हमें यह खबर मिली कि राष्ट्रपति भवन में “बाबर की औलाद” या “सन्स आफ़ बाबर” का मंचन किया जाना है तो हमने तुरन्त इसे रोकने हेतु एक पत्र महामहिम को भेज कर बाबर की औलाद के देश द्रोही कुकर्मों की याद दिलाई। विहिप दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि यह नाटक बाबर और उसकी औलाद को महिमा मण्डित करने वाला है जिसने अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मन्दिर सहित देश के लाखों मन्दिरों को तोडा, भारत की सम्पदा को लूटा, स्त्रियों का शील हरण किया तथा व्यापक पैमाने पर हिन्दुओं को प्रताडित कर धर्मांतरण को मजबूर किया। इतना ही नहीं, गुरू तेग बहादुर व गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज व उनके चारों पुत्रों को बाबर व उसकी औलाद के कुकर्मों के कारण शहादत देनी पडी। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपना पूरा जीवन इनसे लडते हुए स्वराज की स्थापनार्थ समर्पित कर दिया।

पत्र में कहा गया है कि श्री सलमान खुर्शीद द्वारा बाबर की तारीफ़ अपने धर्म के प्रति समर्पण की उनकी मजबूरी को दर्शाता है हालांकि केन्द्रीय मंत्री होने के नाते उनसे यह अपेक्षा देश का संविधान व उसके नागरिक नहीं करते है। वैसे सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक जैसे अनेक हिन्दू विरोधी कार्यों के लिए वे पहले से ही कुख्यात रहे हैं। किन्तु ऐसे नाटक के राष्ट्रपति भवन में मंचन हेतु महामहिम की अनुमति प्रत्येक हिन्दू व गुरू परम्परा के मानने वाले प्रत्येक सिख तथा अन्य राष्ट्र भक्तों के लिए अत्यन्त कष्टदायक व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। भारत वासी आपसे एक निष्पक्ष व्यवहार की अपेक्षा करते हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि हिन्दुओं के सबसे बडे त्यौहार दीपावली (जिसे बाबर व उसकी औलाद ने प्रतिबन्धित कर दिया था) के तीसरे दिन भाई दूज का पवित्र त्यौहार देश वासी मना रहे हैं। भारत का बहुसंख्यक समाज अपनी बडी बहन (प्रतिभा देवी) से अनुनय विनय करता है कि इस पवित्र दिन पर न सिर्फ़ इस नाटक को बल्कि इस पुस्तक को भी प्रतिबन्धित किया जाए। पहले भी अनेक बार ऐसे अनेक नाटकों व पुस्तकों को इसी आधार पर प्रतिबन्धित किया गया है। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री डा प्रवीण भाई तोगडिया द्वारा भी इस सम्बन्ध में एक पत्र आपको भेजा जा चुका है।

विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि आज इस नाटक का मंचन हुआ तो विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।