Tuesday, December 27, 2011

Vhp protest against muslim reservation & ban on Geeta

PRESS RELEASE

Vhp protest against muslim reservation & ban on Geeta

New Delhi. Dec 27, 2011. Vishwa Hindu Parishad(VHP) Bajarang Dal and some other hindu organisations today staged protest at Jantar Mantar in New Delhi. The protest lead by prominent saints & other Hindu leaders burn effigies of Reservation & Russian President to put pressure on the UPA Govt at centre. Terming the reservations to Muslim & Christians as unconstitutional they demanding to roll it back and asks Govt of Bharat to advise Russia strongly to stop banning Geeta in their country or any part of the world. Addressing the protesters VHP central advisory board member BL Sharma “prem” said that when constituent assembly rejected any reservation based on religion unanimously and various high courts + the supreme court of Bharat had also criticized it heavily then why the UPA Govt is time and again trying to impose it on the country. The country has already lossed a lot by dividing it on religious lines, now UPA govt is creating the same situation in greediness of votes, Mr Prem added. Mr Prem warned the Russian President against any type of ban on Geeta, which is not only a holy book but a god in itself.

We have also submitted a memorandum to the president of Bharat today demanding immediate recall of any reservations based on religion and advise her Russian counterpart to stop any move to ban Geeta, said Vinod Bansal, Media chief-VHP Delhi. The protestors carrying saffron flags, banners, posters and play cards were souting slogans like “Aarakshan Abhishap hai-desh ka stya naas hai”, “Gaata mata kaa apamaan nahin sahega hindusthan” “Russian Govt Hos men ao” etc.

The gathering was also addressed by swami Pragyanand, Mahant Naval Kishore das, Mahant Surendra Nath Avadhut, VHP state gen. secretary Satyendra Mohan, VP Amrit Lal Sharma, secretary Gurdeen Prasad Rustagi, Roshan lal Gorakhpuria, Tara chand Gupta, Durga vahini convenor Anjali Tripathi, Matri Shakti Coconvenor Ms Simmi Ahuja etc.

Regards

Vinod Bansal

(Media Chief)

Indraprastha Vishwa Hindu Parishad-Delhi

M-9810949109

पाक हिन्दुओं को निकाला गया तो होगा प्रचण्ड आन्दोलन : विहिप

प्रेस विज्ञप्ति

पाक हिन्दुओं को निकाला गया तो होगा प्रचण्ड आन्दोलन : विहिप

(पाकिस्तान से आये हिन्दुओं के लिए विहिप ने किया यज्ञ-सत्संग का आयोजन)

नई दिल्ली दिसम्बर 25, 2011। पाकिस्तान व बंग्लादेश में प्रताडित हो रहे हिन्दुओं के प्रति भारत सरकार का उदासीन रवैया हिन्दू समाज के प्रति घोर अन्याय है। विहिप के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने आज दक्षिणी दिल्ली के बिजबासन मे रह रहे पाक से आए हिन्दुओं के साथ हवन यज्ञ व सत्संग में भाग लेकर कहा कि भारत हिन्दू धर्म की जन्म स्थली है इसलिए संपूर्ण विश्व का हिन्दू जब भी संकट में होता है, वह भारत की ओर आशा भरी निगाह से देखता है। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान से पीडित और प्रताडित होकर आए हिन्दुओं को नागरिकता प्रदान करने की कार्यवाही तुरन्त प्रारम्भ करनी चाहिए। सरकार को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने चेताया कि यदि किसी ने इन्हे भारत से बाहर करने का दुस्साहस किया तो इसके विरोध में एक प्रचण्ड आन्दोलन खडा किया जएगा।

डा सुरेन्द्र जैन ने कहा कि पाकिस्तान के हिन्दुओं के प्रति भारत सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व बनता है। नेहरू-लियाकत पैक्ट के अनुसार पाकिस्तान व बंग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के हितों की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। आज पाकिस्तान में हिन्दुओं का कत्लेआम हो रहा है, उनकी सम्पत्ति और लडकियां छीनी जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि भारत में पाक से जान बचाकर आए हिन्दुओं के पुनर्स्थापन की व्यबस्था भारत सरकार को करनी चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारी समझे या न समझे, विश्व हिन्दू परिषद अपने दायित्व को समझती है। हमने पहले भी पाक से आए हिन्दुओं को यहां बसाया है। अब भी विहिप इसके लिए संकल्पबद्ध है। विहिप इनके लिए रोजी रोटी की व्यबस्था करेगा तथा भारत में इन्हें बसाने हेतु हर संभव प्रयास करेगा। डा जैन ने यह भी कहा कि मुसलमानों की तकलीफ़ों की झूठी कहानियों पर आंसू बहाने बाली इस सरकार को हिन्दुओं के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए, इनको नागरिकता प्रदान करने की कार्यवाही तुरन्त प्रारम्भ करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि किसी ने इन्हे भारत से बाहर करने का दुस्साहस किया तो इसके बिरोध में एक प्रचण्ड आन्दोलन खडा किया जाएगा।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी रामानन्द रमते योगी जी महाराज, स्वामी करुणानन्द जी, स्वामी सुरेसानन्द जी तथा स्वामी राम मंगलदास जी, विहिप दिल्ली के महामन्त्री श्री सत्येन्द्र मोहन, उपाध्यक्ष श्री महावीर गुप्ता, मीडिया प्रमुख विनोद बंसल, विभाग मंत्री श्री शान्ती स्वरूप, जिला मंत्री श्री कमलेश शुक्ला, प्रसिद्ध समाज सेवी व विहिप कार्यकर्ता श्री नाहर सिंह व श्री राकेश पाण्डे सहित आदि अनेक लोग सामिल थे।

भवदीय

विनोद बंसल

मीडिया प्रमुख, इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली संपर्क : 09810949109, 09899479267

स्वामी राघवानन्द के अम्रत महोत्सव पर हुए अनेक सेवा कार्य

प्रेस विज्ञप्ति

स्वामी राघवानन्द के अम्रत महोत्सव पर हुए अनेक सेवा कार्य

(नेत्र जांच, ह्रदय जांच, रक्तदान, संत सम्मेलन तथा कन्या विवाह का भव्य आयोजन)

नई दिल्ली दिसम्बर 25, 2011। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष महा मण्डलेश्वर स्वामी राघवा नन्द जी महाराज के अम्रत महोत्सव पर अनेक कल्याण कारी कार्य किये गए। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग एक हजार लोगों के स्वास्थ्य का परिक्षण, रोटेरी क्लब के सहयोग से अनेक लोगों द्वारा रक्तदान तथा दर्जनों लोगों की नेत्र जांच कर फ़्री चश्मा भी वितरित किए गये।

कार्यक्रम के संयोजक विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री ब्रजमोहन सेठी ने बताया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वामी राघवा नन्द जी महाराज के 75वे जन्म दिवस को अभाव ग्रस्त कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लगभग एक दर्जन अभाव ग्रस्त कन्याओं का विवाह भी किया गया। गत तीन दिनों में अमरकण्टक से बाबा कल्याण दास जी महाराज, पटियाला से पधारे स्वामी आत्माराम जी, विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री दिनेश चन्द्र, प्रान्त संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, श्री भूषण लाल पारासर, श्री रजनीश गोयन्का सहित अनेक सतों महन्तों व समाज सेवियों ने भाग लिया तथा गुरू रामराय उदासीन आश्रम के प्रमुख तथा अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के संचालक स्वामी राघवानन्द के सुखद, सुफ़ल व सतायु जीवन की कामना की।

भवदीय

विनोद बंसल

मीडिया प्रमुख,

इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली

संपर्क : 09810949109

Saturday, December 10, 2011

प्रैस विज्ञप्ति : विहिप का प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली आये पाक हिन्दुओं से मिला

प्रैस विज्ञप्ति
विहिप का प्रतिनिधि मण्डल दिल्ली आये पाक हिन्दुओं से मिला

नई दिल्ली, दिसम्बर 3, 2011। विश्व हिन्दू परिषद्, दिल्ली का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल आज पाकिस्तान से आये हिन्दुओं से मिला। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गये विहिप पदाधिकारियों ने नई दिल्ली के मजनू के टिला स्थित डेरा बाबा धूनी दास में शिविरों मे रह रहे लगभग 150 पाक हिन्दुओं के दुख दर्द को सुना तथा उनकी मदद के लिए हर सम्भव प्रयास का वचन दिया। श्री प्रकाश शर्मा ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान में लगातार हो रहे मानवाधिकार हनन व हिन्दुओं के व्यापक उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए वहां से आये हिन्दुओं को हर प्रकार की सहायता दी जायें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन परिवारों को, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे व महिलायें भी हैं, यदि वापस पाकिस्तान भेजा गया तो उन्हें अपनी जान का भी खतरा है।

शनिवार सायं 4.00 बजे विहिप का प्रतिनिधि मण्डल पाकिस्तान से आयें हिन्दू परिवारों से मिला तथा उनकी समस्याओं का अध्ययन किया। श्री प्रकाश शर्मा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधि मण्डल में इन्द्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सेठी तथा मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल शामिल थे। प्रतिनिधि मण्डल इन पीडि़त हिन्दुओं की सहायता हेतु अगले सप्ताह विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा अन्य संबन्धित विभागों से मिलकर इनकी आवाज बुलंद करेगा।


सधन्यवाद
भवदीय,


(विनोद बंसल)
मीडिया प्रमुख
9810949109
इन्द्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद्, दिल्ली

प्रैस विज्ञप्ति : शौर्य दिवस पर बजरंग दल की युवा चेतना रैली

प्रैस विज्ञप्ति

शौर्य दिवस पर बजरंग दल की युवा चेतना रैली

नई दिल्ली दिसम्बर 04, 2011। शौर्य दिवस के अवसर पर आज बजरंग दल ने युवा चेतना रैली निकाल कर यमुना पार के करावल नगर क्षेत्र की जनता को यूपीए सरकार व्दारा लाए जा रहे सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक 2011 के काले अध्याय के खिलाफ़ एक जुट होने का आव्हान किया। दल के कार्यकर्ताओं ने जहां छ: दिसम्बर 1992 के दिन अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर बने बाबरी नामक ढांचे को सदा के लिए ध्वस्त किए जाने पर खुशी जाहिर की तो वहीं राम मन्दिर के लिए आज तक हुई 76 लडाईयों में शहीद हिन्दू वीरों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। करावल नगर चौक से प्रारम्भ हुई वाहन रैली का नेतृत्व प्रान्त बजरंग दल सह संयोजक श्री शिव कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री ब्रज मोहन सेठी ने कहा कि केन्द्र की गैर संवैधानिक संस्था राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा बनाया गया तथा यूपीए सरकार द्वारा संसद में पेश किया जाने वाला सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक 2011 देश को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करेगा।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि छ: दिसम्बर को दिल्ली में बजरंग दल के कई कार्यक्रम होने के कारण कुछ कार्यक्रम आज किए गये। आज यमुना पार के करावल नगर चौक से काली घाट, सी आर पी एफ़ कैम्प तथा दयाल पुर होते हुए नेहरू विहार स्थित दुर्गा मन्दिर तक लगभग 250 बजरंगियों ने युवा चेतना रैली निकाली तथा एक आम सभा की। बजरंग दल के जिला संयोजक श्री संतोष द्विवेदी व श्री कमल कुमार ने रैली की अगुवाई की। कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री श्री रमेश भारद्बाज, जिला मंत्री श्री दीपक सिंह व श्री तरुण बंसल तथा दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका कुमारी अंजलि त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक वाहन रैली निकाल कर महा चालीसा का पाठ कर शौर्य दिवस मनाया। यहां पर दल के प्रान्त संयोजक श्री शैलेन्द्र जायसवाल व जिला संयोजक श्री क्रष्ण कान्त के अलावा अनेक विहिप बजरंग दल पदाधिकारियों ने भाग लिया।


भवदीय

विनोद बंसल

(मीडिया प्रमुख) 9810949109

प्रैस विज्ञप्ति: हिन्दू द्रोही मानसिकता से बाज आएं राजनेता : विहिप

बजरंग दल - दिल्ली प्रांत


प्रैस विज्ञप्ति

हिन्दू द्रोही मानसिकता से बाज आएं राजनेता : विहिप

(शौर्य दिवस पर राम मन्दिर निर्माण व हिन्दू रक्षा का संकल्प)

नई दिल्ली, दिसम्बर 6, 2011। अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर खडे बाबरी नामक कलंक को सदा के लिए समाप्त करने की 19वीं वर्षगांठ को बजरंग दल ने बडे उत्साह व आनंद के साथ मनाया। दिल्ली में जगह-जगह प्राभात फ़ेरियां, भजन-कीर्तन, हवन, वाहन रैली व महा-चालीसा के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों को संवोधित करते हुए बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व विहिप के वर्तमान प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर के निर्माण हेतु हम सब संकल्पवद्ध हैं और इसे बना के ही रहेंगे। यूपीए सरकार के द्वारा लाए जाने वाले सांप्रदायिक हिंसा रोकथान विधेयक 2011 को विश्व के सबसे खतरनाक कानून की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि इससे से न सिर्फ़ सांप्रदायिक वैमनस्य बढेगा बल्कि देश के एक और विभाजन की नीव रखी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि राजनेता हिन्दू द्रोही मानसिकता से बाज आएं।

बजरंग दल के कार्यकर्ता आज दिल्ली में अनेक स्थानों पर एकत्र हुए तथा राम मंदिर के लिए संकल्प व्यक्त किया। दिल्ली में चारों ओर बजरंग दल की वाहन रैलियों का जोर रहा। पूर्वी दिल्ली के गांघी नगर से, पश्चिमी दिल्ली के एम ब्लाक मंगोलपुरी चौक से, उत्तरी दिल्ली के तिलक नगर से तथा दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर से चार विशाल वाहन रैली निकाल कर महा चालीसा का पाठ भी किया गया।

कहीं दल के प्रान्त संयोजक शैलेन्द्र जायसवाल तो कहीं सह संयोजक श्री शिव कुमार ने रैली का नेतृत्त्व किया।

भवदीय

विनोद बंसल

(मीडिया प्रमुख) 9810949109

Tuesday, December 6, 2011

हिन्दू जीवन मूल्यों से ही संभव है विश्व कल्याण : चम्पत राय

प्रेस विज्ञप्ति

हिन्दू जीवन मूल्यों से ही संभव है विश्व कल्याण : चम्पत राय

हरिद्वार नवम्बर 20, 2011। विश्व की सभी समस्याओं का समाधान हिन्दू जीवन मूल्यों में निहित है। चाहे व्यक्ति विकास व उसके कल्याण की बात हो या पर्यावरण की, नारी सम्मान का विषय हो या लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, समाजवाद को बढाबा देना हो या धर्मनिरपेक्ष समाज की रचना, ये सब हिन्दू जीवन मूल्यों के द्वारा ही सम्भव है। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महा मंत्री श्री चम्पत राय ने कहा कि हिन्दू जीवन मूल्यों के अन्तर्गत ही धरती को मां और उस पर रहने वाले हर मानव को भाई-बहिन के रूप में माना गया है। बसुधैव कुटुम्बमकम अर्थात पूरा विश्व हमारा परिवार है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है ऐसा किसी अन्य धर्म में नहीं माना गया है। नारी को माता की संज्ञा व ब्रक्ष के साथ पुत्रवत व्यबहार हिन्दू धर्म की ही महानता है।

हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रष्ट में आज विहिप दिल्ली के कार्यकर्ताओं के दो दिवसिय अभ्यास वर्ग को सम्बोधित करते हुए उन्होंने देश वासियों से अपील की कि वे हिन्दू जीवन मूल्यों के प्रचार प्रसार में जुटें जिससे भारत में सच्चे लोकतंत्र की स्थापना हो कर विश्व कल्याण का मार्ग प्रसस्थ हो सके। देश की राजधानी दिल्ली के विहिप-बजरंग दल व उससे जुडे आयामों के लगभग 150 पदाधिकारियों के एक प्रान्तीय अभ्यास वर्ग का आज हरिद्वार में स्मापन हो गया। इस अभ्यास वर्ग के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं को विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री कैलाश चन्द्र, प्रान्त अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने विहिप स्थापना, उसकी उपलब्धि व लक्ष्य, हिन्दू जीवन मूल्य व हिन्दू संस्कृति की विशेषताएं, भारत एकात्मता, अनुशासन, योग, प्राणायाम-ध्यान व राष्ट्र कल्याण के अन्य विविध विषयों पर प्रकाश डाला। अन्त में राष्ट्र रक्षा व जिहादी आतंकबाद के समूल नाश तथा गाऊ गीता गायत्री तथा धर्म स्थलों की सुरक्षा के संकल्प के साथ वर्ग का समापन हुआ।

भवदीय

विनोद बंसल

मीडिया प्रमुख,

इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद-दिल्ली संपर्क : 9810949109