Wednesday, November 21, 2012

रावण रूपी कसाब को फ़ांसी पर बजरंग दल की दिवाली, अफ़जल की मांग





रावण रूपी कसाब को फ़ांसी पर बजरंग दल की दिवाली, अफ़जल की मांग
विहिप ने निकाली आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा
          नई दिल्ली नवम्बर 21, 2012| 26/11 के खूंख्वार आतंकवादी रावण रूपी आमिर कसाब को आज सुबह फ़ांसी दिये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जहां बजरंग दल ने आज दिवाली मनाई और दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार ने संसद पर हमला करने वाले अफ़जल गुरू को भी तुरंत लटकाने की मांग दोहराई वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने एक आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा निकाली। आज जंतर-मंतर पर बजरंगियों ने देश के दुश्मन व एक खूंख्वार आतंकवादी को फ़ांसी दिए जाने पर न सिर्फ़ मिठाई बांटी बल्कि पटाखे व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई और देश द्रोहियों को संदेश दिया कि भारत सरकार अब जाग गई है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज सुबह जैसे ही कसाब को फ़ांसी की खबर देखने को मिली चारों ओर से राष्ट्रवादी लोगों के फ़ोन आने प्रारंभ हो गए। चिर प्रतिक्षित मांग के अचानक क्रियान्वयन से खुश बजरंगी हाथों में मिठाई के डिब्बे, आतिशबाजी का सामान, प्ले कार्ड, भगवा झण्डे व बैनर लिए आज जोश में नजर आए। वे सभी भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए उससे मांग कर रहे थे कि चाहे देर आए दुरुस्त आए किन्तु अब आतंक वादियों से निपटने का यह क्रम थमना नहीं चाहिए तथा संसद के शीत कालीन सत्र की समाप्ति से पूर्व लोकतंत्र के इस मन्दिर पर हमला करने वाले अफ़जल गुरू को भी यही सबक मिलना चाहिए। देश के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रणव मुखर्जी को इस कार्यवाही में शीघ्रता दिखाने के लिए बजरंगियों ने उनका धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त की कि भारत को कमजोर करने वाली हर ताकत का वे मुंह तोड जबाब देंगे। कार्यक्रम में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी,  संपर्क प्रमुख श्री राजेश टाला, मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल, बजरंग दल के प्रान्त पूर्णकालिक श्री नीरज कुमार, श्री चन्द्र प्रकाश, अखण्ड हिन्दुस्थान मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा व भगत सिंह क्रान्ति सेना के श्री विष्णु गुप्ता सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इधर दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारक पुर क्षेत्र में विहिप ने एक आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा भी निकाली। आज त्याग राज स्टेडियम से नानक चन्द बस्ती गुरुद्वारा रोड कोटला तक निकाली गई इस यात्रा में विहिप के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्री सत्यवीर सिंह, मंत्री श्री अजय कुमार, जिला बजरंग दल संयोजक श्री किशन सिंह सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Tuesday, November 20, 2012

विहिप उपाध्यक्ष को मातृ शोक



धर्मात्मा व वीर माता थीं माता अमृता रानी कुमार: सिंहल
विहिप उपाध्यक्ष को मातृ शोक
            नई दिल्ली नवम्बर 16, 2012| विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार की पूज्य माता श्रीमती अमृता रानी कुमार का दीपावली से चार दिन पूर्व नौ नवम्बर को दिल्ली में निधन हो गया। पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में रहने वाली 90 वर्षीया श्रीमती कुमार अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड गई हैं। उनकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल ने कहा माता अमृता रानी सच्चे अर्थों में एक धर्मात्मा थीं जो धार्मिक गतिविघियों में न सिर्फ़ स्वयं सदा अग्रणी रहती थीं बल्कि पूरे परिवार को प्रेरणा देती रहती थीं। भगवान श्री कृष्ण की वे अनन्य भक्त थीं।
श्रीमती अमृता रानी कुमार के बारे में बताते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि भारत विभाजन की विभीषिका को उन्होंने हिम्मत के साथ झेला और मुस्लिम आताताईयों के हमले से अकेले लडते हुए मात्र तीन वर्षीय श्री अशोक कुमार को छाती से लगा कर पाकिस्तानी हैबानों से बचाकर भारत लाईं। दरिंदों के कत्लेआम से बचने के लिए अपना सब कुछ पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के सर्वोधा में ही छोड वे तो किसी तरह बच्चों को लेकर भारत आ गईं किन्तु इस दौरान उनके पति बिछुड गए। आठ महीनों के अथक प्रयास के बाद, जब सभी आस खो चुके थे, उन्होंने अपने बिछुडे हुए पति को भी लाखों शरणार्थी शिविरों में से खोज निकाला। आतंकवादियों ने एक बार बालक अशोक कुमार पर गोली चलाई तो माता ने दौड कर पुत्र को तो बचा लिया किन्तु उनका पैर लहू लुहान हो गया।

श्रद्धान्जलि देने वालों में विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बाल कृष्ण नाइक व प्रान्त महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा व दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महिला सशक्तिकरण की ओर विहिप का एक ओर कदम




सिलाई, कढाई, सौन्दर्य व कला प्रशिक्षण केंद्र का किया उदघाटन 
नई  दिल्ली नवम्बर 20,2012. विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम रखते हुए आज एक महिला सिलाई, कढाई, सौन्दर्य, कला व योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया। विहिप दिल्ली द्वारा संचालित इस 55वे सेवा केंद्र का उदघाटन करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ॐ प्रकाश सिंहल ने कहा कि  सेवा हमारे कार्य का आधार है और महिला सशक्तिकरण उसकी धुरी। निर्बल को सबल, निरक्षर को साक्षर व अकुशल को कुशल बना कर ही हम सामाजिक विषमता रूपी अभिशाप से मुक्ति पा सकते हैं। विश्व हिन्दू परिषद रूपी बट बृक्ष इस दिशा में अब बहुत आगे निकल चुका है। किन्तु वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को देखकर हमें अपनी इस गति को और तीव्र करना होगा।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल के अनुसार वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक बाल संस्कार केन्द्र, सिलाई-कडाई केन्द्र, वर वधु मेल केन्द्र, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र, बाल पुस्तकालय, कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, व्यायाम शाला, चिकित्सा केन्द्र व न्याय केन्द्र इत्यादि सेवा केन्द्र नि:शुल्क चलाए जा रहे हैं जहां हजारों बालक बालिकाएं, महिलाएं व पुरुष लाभान्वित हो रहे हैं। इन केन्द्रों का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा।
   विहिप के इन्द्रप्रस्थ योग क्षेम सेवा न्यास द्वारा राजधानी के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के सी ब्लाक स्थित काली माता मन्दिर में महिलाओं के लिए आज एक नए सिलाई, कढाई, सौन्दर्य, कला व योग प्रशिक्षण केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र गुप्ता के अतिरिक्त विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद व सरदार उजागर सिंह, महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री एन डी बब्बर, पश्चिमी दिल्ली के विभाग मन्त्री श्री शान्ति स्वरूप, जिला मंत्री श्री कमलेश शुक्ला, मातृ शक्ति की प्रान्त संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा, दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह-सयोजिका कु कुशुम व मन्दिर के प्रबन्धक श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अनेक गण मान्य लोग उपस्थित थे।

Monday, November 19, 2012

VHP, Delhi news published in "The Daily Jung" Pakistan leading newspaper on November 19, 2012 in lahore edition.

VHP, Delhi news published in "The Daily Jung" Pakistan leading newspaper on November 19, 2012 in lahore edition.

Manish Rai
Co-Media Incharge, VHP Delhi state

Saturday, November 17, 2012

Condolence Message of shri Ashok Singhal-VHP on demise of Sri Bal Sahab Thakre ji.

Manish Rai
Co-Media Incharge Delhi State
VHP, Delhi State

Sunday, November 11, 2012


पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं के साथ विहिप ने मनाई दीपावली


पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं के साथ विहिप ने मनाई दीपावली
दिल्ली में उनके डेरे पर हवन, सत्संग, नृत्य के साथ वस्त्र व मिठाई बांटी
पहली दिवाली मना बच्चे बूढे बार व महिलाएं सभी कई हुए अभिभूत
नई दिल्ली नवम्बर 11, 2012. कट्टर वादियों से अपनी जान बचाकर किसी प्रकार भारत पहुंचे पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं का दु:ख-दर्द बांटने तथा उनके साथ अपनी खुशियां साझा करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद ने आज दीपावली मंगल मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया तथा उन परिवारों के साथ बैठकर सामूहिक यज्ञ, सत्संग, भजन व नृत्य किया जिसे देखकर पाक हिन्दू परिवारों के सदस्य भाव विभोर हो उठे। मुस्लिम कट्टर पंथियों के डर के मारे किसी ने भी इससे पूर्व कभी दीपावली का त्योहार नहीं मनाया था। जीवन में पहली बार धूमधाम से नये वस्त्र, मिठाई व धूप-दीप के साथ यज्ञ में शामिल परिवारों के सदस्य खुशी के मारे झूम उठे। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद गुप्ता व श्री बृज मोहन सेठी ने कहा कि जब तक विश्व में कोई भी हिन्दू पीडित रहेगा हमारा दीपावली मनाना सार्थक नहीं होगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह भारतीय उप महा द्वीप में रह रहे समस्त हिन्दुओं को नेहरू - ल्याकत समझौते के तहत सुरक्षा, सुविधा व आत्म सम्मान के साथ जीने के अवसर उपलब्ध कराए तथा भारत आए लोगों को यहां की नागरिकता प्रदान कराए।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली के रिंग रोड स्थित मजनूं के टीले में रह रहे पाकिस्तान से आए हिन्दुओं के साथ हमने दीपावली के महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां विश्व हिन्दू परिषद की ओर से नवीन वस्त्र, फ़ल, मिठाई व खील खिलौने बांटे गए तो वहीं दक्षिणी दिल्ली स्थित आर्य समाज संत नगर के द्वारा यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या द्वारा संचालित सस्वर यज्ञ व सत्संग ने सभी का मन मोह लिया। पाकिस्तान से आये सभी परिवारों का कहना था कि हमने यज्ञ के बारे में सुना तो था किन्तु इसे करने का सौभाग्य हमें भारत में आने से पूर्व कभी नहीं मिला। आज जिस प्रकार से पवित्र वैदिक मंत्रों के माध्यम से यज्ञ- हवन करने का जो सौभाग्य हमें मिला है हम कभी भी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से आए श्री मिठ्ठूमल बागडी व श्रीमती रुक्मणी देवी मुख्य यजमान बने तथा नन्हे मुन्ने बच्चों सहित सभी परिवारों ने स्वाह की पवित्र ध्वनि के साथ यज्ञ में आहूतियां दीं और प्रभु से कामना की कि वह भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेशी सरकारों को सद्बुद्धि दे कि वे पूरे एशिया उप महा द्वीप में किसी भी हिन्दू का शोषण व उत्पीडन न होने दें। विहिप ने इस अवसर पर कहा है कि जब तक इन पीडित विस्थापितों की कोई वैकल्पिक व्यवस्था सरकार नहीं करती विहिप इनके हर दु:ख दर्द में शामिल रहेगी। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, द्वारिका जिला मंत्री श्री कमलेश शुक्ला व प्रखण्ड मंत्री श्री राज कुमार के अलावा आर्य समाज के दान वीर श्री जगदीश गांधी, श्री जवाहर लाल आहूजा व श्री मति कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।