Sunday, December 9, 2012





प्रैस विज्ञप्ति
हिन्दू हितों पर कुठाराघात असहनीय : डा सुरेन्द्र जैन
दिल्ली विहिप ने किए अनेक हित चिन्तक सम्मेलन
नयी दिल्ली। दिसंबर 6, 2012.हिन्दू समाज पर हो रहे चहुं मुखी हमलों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने कहा है कि चाहे बाबा अमर नाथ की यात्रा को षडयंत्र पूर्वक रोकने का मामला हो या हिन्दू मन्दिरों पर हमले, पाकिस्तान, बंग्लादेश व कश्मीर में हिन्दूओं का उत्पीडन हो या गौ हत्या व गंगा की अविरल धारा को रोकने का षडयंत्र, इन सभी मुद्दों पर हमारी सरकारें चुप क्यों हैं? विहिप दिल्ली के हितचिन्तक सम्मेलनों में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति ने देश की राजनीति को आज दूषित कर दिया है जिसे तुरन्त शुद्ध किए जाने की आवश्यकता है। अयोध्या के सदर्भ में उन्होंने कहा कि राम मन्दिर के बगल में या अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में इस्लामिक सेंटर बनाए जाने की किसी भी कोशिश को हिन्दू समाज एक चुनौती के रूप में देखता है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज दिल्ली के अनेक स्थानों का हितचिंतक सम्मेलनों काआयोजन किया गया जिनमें पश्चिमी दिल्ली के ए ब्लाक पश्चिम विहार स्थित गौरी शंकर मंदिर, ककरोला के पीपल चौक पर, गीता विद्यालय कंझावला में, तथा पूर्वी पंजाबी बाग के आर्य समाज मंदिर में हुए कार्य क्रम प्रमुख थे। इन कार्यक्रमों में हिन्दू समाज के विविध वर्गों यथा जैन, बौध, सिख व वाल्मीकि समाज आदि के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के 100 प्रमुख मन्दिरों की प्रबन्ध समिति के लोगों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी ने एक स्वर से न सिर्फ़ गौ हत्या बन्दी व हिन्दू मानबिन्दुओं पर हो रहे कुठाराघात के विरुद्ध आवाज बुलन्द की बल्कि अपने अपने स्तर पर सत्संगों व गौ सेवा हेतु गौ ग्रास सेवा केन्द्रचलाने पर सहमति व्यक्त की।
सैंकडों की उपस्थिति वाले इन कार्यक्रमों को विहिप के केंद्रीय मंत्री श्री डॉ सुरेन्द्र जैन व श्री कोटेश्वर शर्मा के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री कैलाश सिंहल, प्रान्त संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, प्रान्त महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार व श्री महावीर गुप्ता,दिल्ली संत महा मंडल के महा मंत्री महंत श्री नवलकिशोर दास, मातृशक्ति की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती मालती शर्मा, विहिप पश्चिमी दिल्ली के मंत्री श्री शान्ति स्वरूप, जिलाध्यक्ष श्री जगदीश राय जैन व श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। गत माह समाप्त हुए विहिप के हितचिंतक अभियान में दिल्ली के एक लाख से अधिक हिन्दुओं को संगठन ने अपना नया सदस्य बनाया है जिसे हित चिंतक नाम दिया है।
भवदीय

विनोद बंसल, मीडिया प्रमुख,

इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली 9810949109

Thursday, December 6, 2012








अयोध्या व पाकिस्तान में तोड़े गए राम मंदिरों का पुन:निर्माण करो : बजरंग दल
शौर्य दिवस पर दिल्ली में अनेक आयोजन, यज्ञ, सत्संग, भण्डारे तो कहीं आतिशबाजी
    नयी दिल्ली। दिसंबर 6, 2012. विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रवादी शिव सेना सहित अनेक हिंदूवादी संगठनों ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर अयोध्या तथा पाकिस्तान में आताताइयों द्वारा तोड़े गए भगवान श्री राम के मंदिरों के पुनरोद्धार की मांग दोहराई तथा  छ्:दिसम्बर को अयोध्या स्थित बाबरी नामक राष्ट्रीय कलंक को राम भक्तों द्वारा सदा के लिए समाप्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी की। बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए उपस्थित जन समूह को संकल्प दिलाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता जब तक भगवान श्री राम को टाट के टेण्ट से एक भव्य मन्दिर में पुन: स्थापित नहीं कर देते, चैन से नहीं बैठेंगे।      
      इस अवसर पर दल के प्रान्त पूर्ण कालिक श्री नीरज कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में भगवान श्री राम के मन्दिर का तोडा जाना कोई नयी बात नहीं है। वहां तो पिछले साठ वषों से हिन्दुओं का दोहन कर जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है किन्तु सर्वाधिक हिन्दू आबादी वाले भारत की सरकार के कान पर भी जूं नहीं रैग रही है। अब समय आ गया है जब कि पाकिस्तान सरकार होश में आये अन्यथा विश्व भर के हिन्दू चुप नहीं बैठेंगे।
कार्यक्रम में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी,  बजरंग दल के प्रान्त गोरक्षा प्रमुख श्री चन्द्र प्रकाश, विभाग संयोजक श्री दीपक सिंह, श्री विष्णु गुप्ता व राष्ट्र्वादी शिव सेना के अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल व अखण्ड हिन्दुस्थान मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओं को आगामी कुम्भ के दौरान प्रयाग में होने बाली संतों की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय का इन्तजार है। त्रिवेणी के तट पर आगामी छ: व सात फ़रवरी को होने वाली इस बैठक में ही संत तय करेंगे कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु हिन्दू समाज ने आगे क्या करना है और हिन्दू समाज पर लगातार हो रहे आक्रमणों से निपटने की रणनीति क्या होगी।
शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली के कंझावला चौक के पास शिव विहार में प्रात: विशाल यज्ञ व भण्डारे का आयोजन किया गया तथा दक्षिणी दिल्ली की आई एन ए कालोनी के हनूमान मन्दिर के बाहर एकत्रित सैकडों बजरंगियों ने हनूमान चालीसा का पाठ कर आतिसबाजी की तथा हिन्दू समाज के पराक्रम को याद कर हुतात्माओं को नमन किया।

Wednesday, December 5, 2012

VHP (Delhi) shaurya Diwas news published in "The Jang" Karachi edition (Pakistan Daily Newspaper)

New Delhi December 5, 2012, VHP (Delhi State) is all prepared to celebrate Babri Shaheedi Day in the capital of india with joy and pride. Speaking form New Delhi VHP, Delhi co-spokesperson janab manish rai said vhp and bajrang dal has orgainsed progammes in all the 36 districts of the capital in which bajrangis will burst firecrackers and distribute sweets to the people. Moreover he said that Shaurya diwas should be celebrated by every hindu as its a day of pride for him. It should be known that Babri structure was demolished by hindu mob on December 6, 1992 since then hindu radical organization celebrate this as victory or pride day.

Thursday, November 29, 2012






गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर विहिप के अनेक कार्यक्रम
कहीं यज्ञ हुआ तो कहीं हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

नई दिल्ली नवम्बर 28, 2011। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने आज अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं प्रभात फेरी व नगर संकीर्तन निकाला गया तो कहीं यज्ञ का आयोजन कर वाहे गुरु के संदेश व शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख  श्री विनोद बंसल ने बताया कि गुरु नानक देव जी प्रेम, शान्ति, आध्यात्मिक ज्ञान व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सन्देश को याद करते हुए आज उनके प्रकाश पर्व पर आर्य समाज संत नगर में एक यज्ञ का आयोजन किया गया तथा पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली के अनेक स्थानों पर प्रभात फेरियां व नगर संकीर्तन निकाले गए जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

उत्तरी दिल्ली के राणा प्रताप बाग़ स्थित जैन कालोनी में निकाली गई एक भव्य व विशाल यात्रा का स्वागत करते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ॐ प्रकाश सिंहल ने कहा की गुरु नानक देव जी एक दिव्य संत थे। उनकी वाणी में हिन्दू धर्म की एकता का दिग्दर्शन होता है। उनका संपूर्ण जीवन लोक मंगल में लगा। विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नारी उत्थान, राष्ट्र कल्याण व मानवता के सेवा के उनके सन्देश को आज प्रत्येक देशवासी को अपनाना होगा तभी सच्चे माईने में वे राष्ट्र भक्त कहलाएंगे। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, संगठन मंत्री श्री करुना प्रकाश व क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख श्री राष्ट्र प्रकाश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

दक्षिणी दिल्ली के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ के अवसर पर वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  आज से लगभग 543 वर्ष पूर्व तलबंडी (ननकाना साहिब) के एक हिन्दू खत्री परिवार में जन्मे गुरू नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज व राष्ट्र कल्याण में लगा दिया। उनकी वाणी का एक एक शब्द मानव के लिए अमृत तुल्य है।

Wednesday, November 21, 2012

रावण रूपी कसाब को फ़ांसी पर बजरंग दल की दिवाली, अफ़जल की मांग





रावण रूपी कसाब को फ़ांसी पर बजरंग दल की दिवाली, अफ़जल की मांग
विहिप ने निकाली आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा
          नई दिल्ली नवम्बर 21, 2012| 26/11 के खूंख्वार आतंकवादी रावण रूपी आमिर कसाब को आज सुबह फ़ांसी दिये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जहां बजरंग दल ने आज दिवाली मनाई और दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार ने संसद पर हमला करने वाले अफ़जल गुरू को भी तुरंत लटकाने की मांग दोहराई वहीं विश्व हिन्दू परिषद ने एक आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा निकाली। आज जंतर-मंतर पर बजरंगियों ने देश के दुश्मन व एक खूंख्वार आतंकवादी को फ़ांसी दिए जाने पर न सिर्फ़ मिठाई बांटी बल्कि पटाखे व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई और देश द्रोहियों को संदेश दिया कि भारत सरकार अब जाग गई है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज सुबह जैसे ही कसाब को फ़ांसी की खबर देखने को मिली चारों ओर से राष्ट्रवादी लोगों के फ़ोन आने प्रारंभ हो गए। चिर प्रतिक्षित मांग के अचानक क्रियान्वयन से खुश बजरंगी हाथों में मिठाई के डिब्बे, आतिशबाजी का सामान, प्ले कार्ड, भगवा झण्डे व बैनर लिए आज जोश में नजर आए। वे सभी भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए उससे मांग कर रहे थे कि ‘चाहे देर आए दुरुस्त आए’ किन्तु अब आतंक वादियों से निपटने का यह क्रम थमना नहीं चाहिए तथा संसद के शीत कालीन सत्र की समाप्ति से पूर्व लोकतंत्र के इस मन्दिर पर हमला करने वाले अफ़जल गुरू को भी यही सबक मिलना चाहिए। देश के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रणव मुखर्जी को इस कार्यवाही में शीघ्रता दिखाने के लिए बजरंगियों ने उनका धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त की कि भारत को कमजोर करने वाली हर ताकत का वे मुंह तोड जबाब देंगे। कार्यक्रम में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी,  संपर्क प्रमुख श्री राजेश टाला, मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल, बजरंग दल के प्रान्त पूर्णकालिक श्री नीरज कुमार, श्री चन्द्र प्रकाश, अखण्ड हिन्दुस्थान मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदीप आहूजा व भगत सिंह क्रान्ति सेना के श्री विष्णु गुप्ता सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इधर दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारक पुर क्षेत्र में विहिप ने एक आतंकवाद निरोधी चेतना यात्रा भी निकाली। आज त्याग राज स्टेडियम से नानक चन्द बस्ती गुरुद्वारा रोड कोटला तक निकाली गई इस यात्रा में विहिप के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्री सत्यवीर सिंह, मंत्री श्री अजय कुमार, जिला बजरंग दल संयोजक श्री किशन सिंह सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Tuesday, November 20, 2012

विहिप उपाध्यक्ष को मातृ शोक



धर्मात्मा व वीर माता थीं माता अमृता रानी कुमार: सिंहल
विहिप उपाध्यक्ष को मातृ शोक
            नई दिल्ली नवम्बर 16, 2012| विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार की पूज्य माता श्रीमती अमृता रानी कुमार का दीपावली से चार दिन पूर्व नौ नवम्बर को दिल्ली में निधन हो गया। पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में रहने वाली 90 वर्षीया श्रीमती कुमार अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियां छोड गई हैं। उनकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल ने कहा माता अमृता रानी सच्चे अर्थों में एक धर्मात्मा थीं जो धार्मिक गतिविघियों में न सिर्फ़ स्वयं सदा अग्रणी रहती थीं बल्कि पूरे परिवार को प्रेरणा देती रहती थीं। भगवान श्री कृष्ण की वे अनन्य भक्त थीं।
श्रीमती अमृता रानी कुमार के बारे में बताते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि भारत विभाजन की विभीषिका को उन्होंने हिम्मत के साथ झेला और मुस्लिम आताताईयों के हमले से अकेले लडते हुए मात्र तीन वर्षीय श्री अशोक कुमार को छाती से लगा कर पाकिस्तानी हैबानों से बचाकर भारत लाईं। दरिंदों के कत्लेआम से बचने के लिए अपना सब कुछ पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के सर्वोधा में ही छोड वे तो किसी तरह बच्चों को लेकर भारत आ गईं किन्तु इस दौरान उनके पति बिछुड गए। आठ महीनों के अथक प्रयास के बाद, जब सभी आस खो चुके थे, उन्होंने अपने बिछुडे हुए पति को भी लाखों शरणार्थी शिविरों में से खोज निकाला। आतंकवादियों ने एक बार बालक अशोक कुमार पर गोली चलाई तो माता ने दौड कर पुत्र को तो बचा लिया किन्तु उनका पैर लहू लुहान हो गया।

श्रद्धान्जलि देने वालों में विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बाल कृष्ण नाइक व प्रान्त महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा व दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।