Saturday, November 17, 2012

Condolence Message of shri Ashok Singhal-VHP on demise of Sri Bal Sahab Thakre ji.

Manish Rai
Co-Media Incharge Delhi State
VHP, Delhi State

Sunday, November 11, 2012


पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं के साथ विहिप ने मनाई दीपावली


पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं के साथ विहिप ने मनाई दीपावली
दिल्ली में उनके डेरे पर हवन, सत्संग, नृत्य के साथ वस्त्र व मिठाई बांटी
पहली दिवाली मना बच्चे बूढे बार व महिलाएं सभी कई हुए अभिभूत
नई दिल्ली नवम्बर 11, 2012. कट्टर वादियों से अपनी जान बचाकर किसी प्रकार भारत पहुंचे पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओं का दु:ख-दर्द बांटने तथा उनके साथ अपनी खुशियां साझा करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद ने आज दीपावली मंगल मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया तथा उन परिवारों के साथ बैठकर सामूहिक यज्ञ, सत्संग, भजन व नृत्य किया जिसे देखकर पाक हिन्दू परिवारों के सदस्य भाव विभोर हो उठे। मुस्लिम कट्टर पंथियों के डर के मारे किसी ने भी इससे पूर्व कभी दीपावली का त्योहार नहीं मनाया था। जीवन में पहली बार धूमधाम से नये वस्त्र, मिठाई व धूप-दीप के साथ यज्ञ में शामिल परिवारों के सदस्य खुशी के मारे झूम उठे। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद गुप्ता व श्री बृज मोहन सेठी ने कहा कि जब तक विश्व में कोई भी हिन्दू पीडित रहेगा हमारा दीपावली मनाना सार्थक नहीं होगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह भारतीय उप महा द्वीप में रह रहे समस्त हिन्दुओं को नेहरू - ल्याकत समझौते के तहत सुरक्षा, सुविधा व आत्म सम्मान के साथ जीने के अवसर उपलब्ध कराए तथा भारत आए लोगों को यहां की नागरिकता प्रदान कराए।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि दिल्ली के रिंग रोड स्थित मजनूं के टीले में रह रहे पाकिस्तान से आए हिन्दुओं के साथ हमने दीपावली के महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जहां विश्व हिन्दू परिषद की ओर से नवीन वस्त्र, फ़ल, मिठाई व खील खिलौने बांटे गए तो वहीं दक्षिणी दिल्ली स्थित आर्य समाज संत नगर के द्वारा यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या द्वारा संचालित सस्वर यज्ञ व सत्संग ने सभी का मन मोह लिया। पाकिस्तान से आये सभी परिवारों का कहना था कि हमने यज्ञ के बारे में सुना तो था किन्तु इसे करने का सौभाग्य हमें भारत में आने से पूर्व कभी नहीं मिला। आज जिस प्रकार से पवित्र वैदिक मंत्रों के माध्यम से यज्ञ- हवन करने का जो सौभाग्य हमें मिला है हम कभी भी नहीं भूल पाएंगे। इस अवसर पर पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से आए श्री मिठ्ठूमल बागडी व श्रीमती रुक्मणी देवी मुख्य यजमान बने तथा नन्हे मुन्ने बच्चों सहित सभी परिवारों ने स्वाह की पवित्र ध्वनि के साथ यज्ञ में आहूतियां दीं और प्रभु से कामना की कि वह भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेशी सरकारों को सद्बुद्धि दे कि वे पूरे एशिया उप महा द्वीप में किसी भी हिन्दू का शोषण व उत्पीडन न होने दें। विहिप ने इस अवसर पर कहा है कि जब तक इन पीडित विस्थापितों की कोई वैकल्पिक व्यवस्था सरकार नहीं करती विहिप इनके हर दु:ख दर्द में शामिल रहेगी। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, द्वारिका जिला मंत्री श्री कमलेश शुक्ला व प्रखण्ड मंत्री श्री राज कुमार के अलावा आर्य समाज के दान वीर श्री जगदीश गांधी, श्री जवाहर लाल आहूजा व श्री मति कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Friday, November 9, 2012

करुणानिधि बनने का दुश्साहस न करें राम द्रोही : विहिप


करुणानिधि बनने का दुश्साहस न करें राम द्रोही : विहिप
नई दिल्ली नवम्बर 9, २०१२. भगवान श्री राम, भैया लक्ष्मण व माता सीता के विषय में कुछ राजनेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के विरोध में आज हिन्दू युवकों ने अधिवक्ता श्री राम जेठमलानी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। विश्व हिन्दू परिषद ने कडी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड में किसी भी व्यक्ति को इस बात की छूट नहीं है कि वे लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड करें चाहे वह किसी भी स्तर के कितने ही बडे व्यक्ति क्यों न हों। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने आज ऐसे नेताओं को चेताया कि भगवान राम व उनके बनाए श्री राम सेतु के अपमान का हश्र दक्षिण भारत के करुणा निधि पहले से ही भुगत रहे हैं अब यदि और लोग इस श्रेणी में सामिल होते हैं तो हिन्दू समाज उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा। प्रदर्शनकारी हिन्दू युवकों ने कहा है कि आज का प्रदर्शन सांकेतिक है किन्तु यदि ये लोग नहीं सुधरे तो हिन्दू समाज को इन्हें ठीक करना आता है।

  विहिप दिल्ली की एक बैठक के बाद संगठन के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि कल अधिवक्ता राम जेठमलानी ने अपनी कुबुद्धि का परिचय देते हुए जिस प्रकार की बातें भगवान श्री राम व भईया लक्ष्मण के बारे में कहीं है उनसे एक बात साफ़ हो गई है कि या तो वे जान बूझ कर हिन्दू जन मानस को आन्दोलित करना चाहते हैं और या फ़िर शास्त्रीय ज्ञान में वे पूरी तरह से बुद्धू हैं। विहिप का मानना है कि सिर्फ़ किताबी ज्ञान या कानून की महा रथ हासिल कर लेने से किसी को शास्त्रीय ज्ञान नहीं हो सकता है। उसके सही ज्ञान के लिए सच्ची भक्ति, संतों का सानिध्य व सत्संग में समर्पण चाहिए। अपने झण्डेवालान स्थित प्रदेश मुख्यालय में पारित एक प्रस्ताव में विहिप ने यह भी कहा है कि हिन्दू मान विन्दुओं व देवी देवताओं का अपमान करना आज दुष्टों का फ़ैशन सा बन चला है। विहिप ने चेताया है कि यदि इस मानसिकता में बदलाव नहीं आया तो हिन्दू समाज भी चुप नहीं बैठेगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से उसका प्रत्युत्तर अवश्य देगा।  

Tuesday, October 30, 2012

...और कितने बहाने बनाएगी दिल्ली पुलिस : विहिप सुभाष पार्क मामले में विहिप चलाएगी जन आन्दोलन



...और कितने बहाने बनाएगी दिल्ली पुलिस  : विहिप
सुभाष पार्क मामले में विहिप चलाएगी जन आन्दोलन
नई दिल्ली अक्तूबर 30, 2012. सुभाष पार्क मामले में ढीलम ढाली के लिए विश्व हिन्दू परिषद् ने दिल्ली पुलिस व राज्य सरकार से सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा है कि इस मामले में न्यायालय के आदेश के पालन से बचने हेतु एक के बाद एक नए नए बहाने ढूंढने बाली दिल्ली पुलिस इस बार और कौनसा बहाना तलास रही है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा है कि यूँ तो दिल्ली उच्च न्यायालय ने गत 30 जुलाई को ही आदेश पारित कर इस मामले में अबैध ढांचा बनाने व पुलिस कर्मियों पर हमला करने के दोषियों को दंड व इस ढाँचे को तुरंत हटाने का आदेश दे ही दिया था किन्तु पुलिस की नाकामी के चलते माननीय उच्च न्यायालय को एक बार फिर गत 20 अक्तूबर को भी उसी आदेश के अबिलम्ब पालन का आर्डर पारित करना पड़ा। उन्होंने कहा की सरकार व पुलिस की मिली भगत व मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के कारण आज दस दिन बीत जाने पर भी आदेश को अमल में नहीं लाया जा सका है जबकि दिल्ली नगर निगम सुरक्षा प्रदान करने हेतु अनेक बार दिल्ली पुलिस को लिख चुका है। विहिप ने और अधिक देरी की स्थिति में राज्य व्यापी जन आन्दोलन चलाने की धमकी दी है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि सुभाष पार्क मामले में दिल्ली सरकार व पुलिस के नाकारापन से उत्पन्न स्थिति पर विचार करने हेतु आज विहिप के झंडेवालान स्थित प्रांत मुख्यालय में एक बैठक बुलाई गयी जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी व अपराधियों को प्रश्रय देने के सरकारी रवैए की घोर निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में विहिप ने कहा है कि पांडव कालीन प्राचीन हिन्दू मंदिर की दीवार के ऊपर तथा सरकारी सम्पत्ति पर अबैध रूप से ढाँचे को बनाया जाना तथा अपराधियों को शरण देना तो दिल्ली की पुलिस व प्रशासन को मंजूर है किन्तु माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय की अनुपालना की बारी आती है तो ये सभी दांये बांये देखने लगते हैं। राजधानी के शान्ति पूर्ण बातावरण को धार्मिक उन्मादियों के हवाले करने का जो खेल राजधानी में खेला जा रहा है उसकी विहिप घोर निंदा करती है। विहिप दिल्ली पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस व बाबा राम देव के आन्दोलन का बहाना बना कर अपने उत्तरदायित्व से विमुख होने की भी तीव्र निंदा करती है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि हम सरकार व दिल्ली पुलिस को बताना चाहते है कि यदि ढाँचे को शीघ्र साफ़ कर सुभाष पार्क नगर निगम या भारतीय पुरातत्व विभाग को नहीं सोंपा गया या इस आदेश की अनुपालना से बचने के लिए कोई नया बहाना बनाया गया तो विहिप राज्यव्यापी जन आन्दोलन चलाएगी। 
ज्ञातव्य रहे कि गत जुलाई में लाल किले के सामने स्थित सुभाष पार्क में मेट्रो की खुदाई के दौरान एक दीवार मिली थी जिस पर कुछ धार्मिक उन्मादियों ने एक विधायक की अगुबाई व पुलिस की देखरेख में एक अबैध ढांचे का निर्माण कर दिया जिसे लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले का स्वत: संज्ञान लेकर  ढाँचे को हटा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आदेश पारित कर दिया था।

Friday, October 26, 2012

Bajrang Dal strict against slaughtering of Cow & other cattles
Sent Memo to LG,CM, Mayors & commissioner of police

New Delhi Oct 26, 2012. large scale import of cattle in Delhi and NCR on the occasion of Eid has alerted Bajrangdal youths. Organizations state chief shri shiv Kumar today sent a letter to this effect against slaughtering of Cow and other cattle which are prohibited under Delhi cattle preservation Act 1994 and other statutes. 

According to the state media chief of VHP & Bajrang Dal shri Vinod Bansal, the letters addressed to the head of state(LG) has been marked CC to the CM, all the three mayors and the commissioner of police Delhi for their immediate action. Bajrang dal youths will keep a vigil in and around the NCR for compliance of law and assisting law enforcing agencies to book the culprits. The organisation also started a helpline No. 011-23517874 running 24 Hrs for the purpose, shri Bansal added.

REGARDS

VINOD BANSAL
(MEDIA CHIEF)
VISHWA HINDU PARISHAD, DELHI
M - 98109 49109
ivhpmedia@gmail.com
  प्रैस विज्ञप्ति
गौ ह्त्या व अबैध पशु बध पर बजरंग दल की सख्ती
पुलिस एमसीडी व उप राज्यपाल को पत्र, हेल्प लाइन सेवा व गहन गश्त प्रारम्भ
नई दिल्ली, अक्तूबर 25, 2012,  दिल्ली में गौ ह्त्या व अबैध पशु बध रोकने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल ने अब कमर कस ली है। बजरंग दल ने इस सम्बन्ध में आज एक पत्र दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम तथा राज्य केउप-राज्यपाल को लिखा है। इसके अलाबा बजरंग दल के कार्यकर्ता आज से दिल्ली भर में गौ ह्त्या तथा अबैध पशु बध रोकने के लिए गश्त कर इनके हत्यारों को पुलिस के हबाले करेंगे और कानून की रक्षा में पुलिस की मदद करेंगे। विहिप महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने एक बैठक के बाद बताया कि इसके लिए बजरंग दल ने चौबीसों घंटे चलने बाली एक हेल्प लाइन सेवा भी आज प्रारम्भ की है। हेल्पलाइन नम्बर 011 23517874 पर कोई भी नागरिक दिल्ली के किसी भीभाग में हो रही इस प्रकार की घटना की  सूचना देकर दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलबाड़ व जीव ह्त्या रोकने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकता है।
बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी व पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप व बजरंग दल दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि गत कुछ दिनों से हमें जानकारी मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर गौ बंस गौ मांस दिल्ली में चोरी छुपे लाया जा रहा है तथा बहुत बड़ी संख्या में अन्य पशुधन को भी अबैध रूप से यहाँ लाया गया है। इसके अलाबा, दिल्ली में अबैध रूप से अनेक बुचाड़खाने व मांस की दुकानें चल रही हैं जिसके कारण दिल्ल्ली वासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में संगठन ने लिखा है कि गाय व गौबंस के अलाबा अनेक ऐसे जानबर हैं जिनकी ह्त्या करना दिल्ली कैटल प्रेजर्वेशन अधिनियम1994 व अन्य कानूनों के अनुसार अपराध है, को को ईद के बहाने से बध हेतु राजधानी में लाया गया है। इससे न सिर्फ हिन्दुओं की धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है बल्कि दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर भी बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। अत: दिल्ली पुलिस अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए अपराधियों की धरपकड़ कर कानून की रक्षार्थ आगे आए। श्री बंसल ने आगे बताया की बजरंग दल ने महा महिम उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि राजधानी के मुखिया होने के नाते वे दिल्ली सरकार के खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग, तीनों नगर निगम व दिल्ली पुलिस सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को इस सम्बन्ध में बने कानूनों का कड़ाई से पालन करने के लिए आदेश दें। पत्र की प्रतिदिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित, तीनों नगर निगमों की महापौर व पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ता दिल्ली के हर कोने से टोलियाँ बना कर निकलेंगे तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने व कानून का मखौल उडाने बालों को पुलिस के हबाले करेंगे।
धन्यवाद
भवदीय

विनोद बंसल

(मीडिया प्रमुख)

इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली

9810949109


Friday, October 19, 2012

VHP welcome Delhi high court verdict on Subhash park
New Delhi. Oct 19, 2012. VHP welcome Delhi high court verdict today to demolish illegal structure made in Subhash park and asked Delhi police to arrest MLA Shoeb Iqubal as per directions of the honourable high court of Delhi. The secretary general VHP Delhi shri Satyendra Mohan also demanded immediate dismissal of the shri Shieb Iqubal from his membership of Delhi legislative assembly.

शोएब इकबाल को गिरफ्तार कर विधान सभा की सदस्यता भंग करो : विहिप 
सुभाष पार्क मामले में उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य


नई  दिल्ली अक्तूबर 19, 2012. दिल्ली के लाल किले के सामने स्थित सुभाष पार्क मामले में आज आए दिल्ली उच्च न्यायालय के  निर्णय का स्वागत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् ने मटिया महल विधायक शोएब इकबाल को गिरफ्तार कर विधान सभा की सदस्यता भंग करने की मांग की है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने कहा है कि  उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार दिल्ली पुलिस सुभाष पार्क में बने अबैध ढाँचे को तुरंत गिराए तथा विधायक शोएब इकबाल को गिरफ्तार करे जिससे आगे कभी कोई लोगों की धार्मिक भावना भड़का कर सरकारी जमीन पर कब्जा व कानून का मजाक न बना सके।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने इस सम्बन्ध में कहा कि अब सभी सम्बन्धित सरकारी पक्षों को एक जुट हो कर न्यायालय के आदेशानुसार इस कार्य में लग जाना चाहिए और ढाँचे को वहां से तुरंत हटा कर ए एस आई को अपना कार्य प्रारम्भ करने देना चाहिए जिससे राजधानी की जनता का देश के कानून में विश्वास बनाए रखा जा सके। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस सम्बन्ध में दीए गए अपने 30/7/12 के निर्णय को बरकरार रखते हुए सभी सम्बन्धित पक्षों से कहा है कि अबैध ढाँचे को तुरंत हटा कर स्थान ए एस आई को सौंप दें। इसके अतिरिक्त इस सम्बन्ध में शोएब इकबाल व दिल्ली पुलिस की याचिकाओं को निरस्त कर दिया है।