Sunday, December 22, 2013

दंगा रोधी बिल मुस्लिम तुष्टीकरण की हद : विहिप हिन्दू युवा सम्मेलन में हजारों बजरंगियों ने ली त्रिशूल दीक्षा












नई दिल्ली। दिसम्बर 22, 2013.  हिन्दुओं के विरुद्ध दमनकारी प्रवृति को प्रोत्साहित करने वाले सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक का तीव्र विरोध करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने इसे मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया है। हिन्दू युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि इस विधेयक की वकालत करने वाले लोग गुजरात, मुजफ़्फ़र नगर, नेल्ली व मुम्बई के दंगों की बात तो करते हैं किन्तु उन दंगों के पीछे के गोधरा, लव जिहाद, गंभीर हिन्दू उत्पीडन तथा मुम्बई विस्फ़ोट की घटनाओं पर वे मौन धारण कर लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण की यह पराकाष्ठा नहीं तो और क्या है कि राजधानी दिल्ली के सुभाष पार्क पर कब्जे के बाद अब जिहादियों के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर में भी अपना जबरन कब्जा जमा लिया है। न्यायालय के प्रवेश द्वार क्रमांक 5 के बगल में चोरी छुपे मस्जिद का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और अनेक स्थानीय शिकायतों के बावजूद सभी सम्बन्धित सभी एजेन्सियां इस गंभीर मसले पर मौन धारण किए हुए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता समस्त हिन्दू समाज को साथ लेकर जिहादियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबों को सफ़ल नहीं होने देंगे।
पश्चिमी दिल्ली के शिवाजी कालेज के सामने स्थित सांवलिया ग्राउण्ड में एकत्रित हजारों बजरंगियों की त्रिशूल दीक्षा के उपरान्त दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश पाण्डे ने कहा कि प्राचीन गुरुकुल शिक्षा पद्धति में शास्त्रों के साथ शस्त्रों की शिक्षा भी दी जाती थी जो आज पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। हमने देश के लाखों नौजवानों को त्रिशूल दीक्षा देकर सेवा, सुरक्षा व संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित किया है। उन्होंने देश की तरुणाई का आह्वान करते हुए कहा कि वे भगवान शंकर के प्रसाद रूपी इस त्रिशूल को धारण कर मन्दिरों, गौ, गीता व गायत्री पर हो रहे हमलों, जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद, महिला उत्पीडन, व समलैंगिकता जैसी बीमारियों से समाज को छुटकारा दिलाने हेतु आगे आएं और भय मुक्त भारत का निर्माण करें।
बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार द्वारा संचालित मंच से विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रकाश शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल, प्रान्त अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल गुप्ता, उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, प्रांत संयुक्त महा मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, प्रान्त मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव,बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज वर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने सम्वोधित किया।

Saturday, December 21, 2013

प्रेस निमंत्रण




कार्यक्रम     : हिन्दू युवा सम्मलेन 
मुख्या वक्ता : डा सुरेन्द्र जैन, केन्द्रीय मंत्री-विहिप
स्थान         : सांवरिया ग्राउण्ड, शिवा जी कालेज के सामने, राजा गार्डन, नई दिल्ली
दिनांक        : 22 दिसम्बर 2013 (रविवार) अपरान्ह 3 बजे
कृपया अपने रिपोर्टर(संवाद दाता) छायाकार(केमरा में)/प्रतिनिधि को कार्यक्रम की कवरेज हेतु भेजने का कष्ट करें।                                                  :  विनोद बंसल.  मो 9810949109

बजरंग दल के हिन्दू युवा सम्मलेन की तैयारियां पूरी




आज दिल्ली के शिवाजी कालेज के सामने जुटेंगे हजारों बजरंगी
नई दिल्ली। दिसम्बर 21, 2013.  विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले एक विशाल हिन्दू युवा सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार ने बताया कि राजधानी के शिवाजी कालेज के सामने स्थित सांवरिया ग्राउण्ड राजा गार्डन में आयोजित किए जाने बाले इस विराट सम्मलेन में दिल्ली भर के हजारों बजरंग दल कार्यकर्ता जुटेंगे तथा हिन्दू समाज पर हो रहे चहुं मुखी हमलों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विस्तृत जानकारी देते जुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि बड़ी संख्या में जुटने वाले जन समुदाय को बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेश पाण्डे व विहिप के केन्द्रीय मंत्री डा सुरेन्द्र जैन सम्वोधित करेंगे। रविवार दिनांक 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से होने वाले इस सम्मलेन में विहिप व बजरंग दल के विविध पदाधिकारियों के अलावा अनेक साधू-संत भी भाग लेंगे।

Sunday, December 15, 2013

Homosexuality be treated, instead of being legalized :VHP



Memo to PM, Prez appealed for women safety & cultural security
New Delhi. Dec. 15, 2013. Since UPA came into power, attacks on our temples, culture & values have increased says Vishwa Hindu Parishad(VHP). After legalizing Live-in Relationship and reducing age of consensual sex, now our five star politicians & so called human right activists are making hue & cry to decriminalize the un-natural, unethical & unsocial act. Reacting to the recent statements made by such politicians & so called activists against the honorable Supreme Court & its historical verdict, the state secretary General VHP shri Satyendra Mohan said that instead of decriminalizing a crime against our culture & values, the Govt. should treat the imported disease, put a complete ban on liquor & make the moral education mandatory. We have sent a memorandum to this effect to the Prime Minister & the President of Bharat, he added.
Releasing a copy of the memorandum to the media the state media chief of VHP Delhi, shri Vinod Bansal said that even after an year of Damini case, the union Govt. couldn’t punish the real culprit who escaped in pretext of his age but made the live-in relationship legalized, lowered the age of consensual sex and now trying to de-criminalize the crime against culture & values of our country. In our letter to the Prime Minister & the President of Bharat we have appraised & appealed them to keep an immediate check on the increased crime against women, arrange a proper treatment of the imported disease-Homosexuality, rather then any efforts to decriminalize it, make the Moral education mandatory, apart from complete ban on the liquor.

समलैंगिकता: विकृति की स्वीकृति से बाज आएं राजनेता: विहिप



राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेज कहा कानून की जगह समलैंगिकों को ठीक किया जाए
नई दिल्ली, दिसम्बर 15, 2013। जब से यूपीए सरकार ने केन्द्र की बागडोर सम्भाली है भारतीय संस्कृति पर लगातार हमले तेज हुए हैं। पहले लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता उसके बाद सहमति से यौन संबन्ध बनाने के उम्र में कटौती और अब समलैंगिकता जैसी जघन्य सामाजिक विकृति को कानूनी स्वीकृति दिए जाने की जो पहल चल रही है उससे भारतीय सांस्कृतिक मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने दिल्ली में महिलाओं के विरुद्ध लगातार बढती उत्पीडन की घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए मांग की है कि केन्द्र सरकार समलैंगिकता पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में अडंगा डालने की बजाय इन भटके हुए नागरिकों का इलाज कराए और देश में अनिवार्य नैतिक शिक्षा व पूर्ण शराब बन्दी लागू कर महिलाओं की सुरक्षा और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा में सहभागी बने। विहिप ने आज इस सम्बन्ध में एक पत्र भी भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को भेज कर कहा है कि आवश्यकता समलैंगिकों के इलाज की है न कि इसके लिए कानून में बदलाव की।
पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि ग्यारह दिसम्बर को जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय का समलैंगिकता को पुन: अपराध की श्रेणी में रखने सम्बन्धी निर्णय आया तभी से पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित फ़ाइव स्टार राजनेता तथा कथित मानवाधिकार वादियों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये सभी भारत में आयातित इस रोग का इलाज कराने की बजाय उसे कानूनी जामा पहना कर देश की संस्कृति को तहस-नहस करने में जुट गये हैं। राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री को भेजे अपने पत्र में विहिप ने मांग की है कि पहले लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता उसके बाद सहमति से यौन संबन्ध बनाने के उम्र में कटौती से महिला उत्पीडन की घटनाएं तीव्र गति से बढी हैं। अब समलैंगिकता जैसी जघन्य समाजिक विकृति को स्वीकृति दिए जाने की जो पहल चल रही है उससे हमारी सांस्कृतिक मर्यादाएं तार-तार हो जाएंगी अत: विकृतियों को स्वीकृति दिए जाने की बजाय अनिवार्य नैतिक शिक्षा व पूर्ण शराब बन्दी लागू कर महिलाओं की सुरक्षा और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की जाए।

Tuesday, November 26, 2013

Tehelka sexual assault: Women groups demand Tarun Tejpal's arrest

Tehelka sexual assault: Women groups demand Tarun Tejpal's arrest 
 
Updated: Tuesday, November 26, 2013, 19:06 [IST] Use ← → keys to browse more stories New Delhi, Nov 26: Women organisations in the national capital Tuesday staged a rally, demanding the arrest of Tehelka editor-in-chief Tarun Tejpal, accused of sexually assaulting a woman colleague. The protest organised by Matri Shakti and Durga Vahini - the women's wings of the Vishwa Hindu Parishad - at Jantar Mantar here questioned the silence of politicians on the issue. "Why are high-profile people like Tehelka editor Tarun Tejpal and his associates being protected and the political circle keeping silent on the issue," questioned Sanjana Chaudhary, state head of Durga Vahini. The women's groups submitted a memorandum to President Pranab Mukherjee, seeking immediate arrest of Tejpal. IANS

Read more at: http://news.oneindia.in/india/women-groups-demand-tarun-tejpal-arrest-1348216.html

Court says ‘no’ to interim relief for Tejpal

Goa Police opposes bail application, saying the matter was serious in nature
  • IANS
  • Published: 18:26 November 26, 2013
  • Gulf News
New Delhi: The Delhi High Court Tuesday declined to give interim relief to Tehelka news magazine editor-in-chief Tarun Tejpal after the Goa Police opposed his plea for anticipatory bail.
Justice Sunita Gupta declined to give any relief to Tejpal, who is facing charges of sexually assaulting a journalist colleague, and asked the police to file a reply by Wednesday.
Goa Police opposed the bail application, saying the matter was serious in nature. The police said they have not received a copy of the bail application.
Tejpal’s counsel K.T.S. Tulsi and Geeta Luthra asked the court to pass an order granting him protection from arrest till Goa Police filed its reply.
“I am asking for one day’s protection. I am not running away from country,” Tejpal’s counsel Luthra pleaded.
Tulsi added: “This has become a political battle. I am entitled to interim protection.”
Tulsi said that at best, the case related to outraging the modesty of a woman.
“It is a figment of imagination that it has become a case of (rape). Even the girl has not made any statement to police,” Tulsi said.
A Tehelka journalist has accused Tejpal of sexually assaulting her twice at a five star resort in Panaji this month.
Tejpal Friday asked investigators to “examine and release the CCTV footage so that the accurate version of events stands clearly revealed”.
Tejpal said that the registration of a first information report and the investigation by the Goa Police was a result of the BJP’s vendetta to satisfy a “long standing grudge” against him for the investigative journalism he did against the party when it ruled the country.
In 2001, Tejpal was behind a sting operation on leaders of the BJP-led National Democratic Alliance government that exposed corruption in defence deals.
It resulted in the resignations of then BJP president Bangaru Laxman and defence minister George Fernandes.
Tejpal claimed that the FIR in which he has been booked for rape was registered in “pursuance of a well-planned criminal conspiracy to falsely prosecute” him.
The investigation “is being used as an opportunity to satisfy the longstanding grudge of the political executive against the crusade, work and ideological stand of the present petitioner”, the petition said.
Women organisations in the national capital Tuesday staged a rally, demanding the arrest of Tehelka editor-in-chief Tarun Tejpal, accused of sexually assaulting a woman colleague.
The protest organised by Matri Shakti and Durga Vahini — the women’s wings of the Vishwa Hindu Parishad — at Jantar Mantar here questioned the silence of politicians on the issue.
“Why are high-profile people like Tehelka editor Tarun Tejpal and his associates being protected and the political circle keeping silent on the issue,” questioned Sanjana Chaudhary, state head of Durga Vahini.
The women’s groups submitted a memorandum to President Pranab Mukherjee, seeking immediate arrest of Tejpal.
Other links are:

http://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=3&sqi=2&ved=0CDAQFjAC&url=http%3A%2F%2Fsamvada.org%2F2013%2Fnews%2Fdurga-vhps-durga-vahini-staged-massive-protest-demands-arrest-of-tarun-tejpal%2F&ei=l6-UUtOeKY2RrAeq3oGoBg&usg=AFQjCNH3btp3x_g5i3hoRSJwFoWnEqX6uQ&bvm=bv.57155469,d.bmk

http://www.newstrackindia.com/photogallery/images/view/7491-Durga-Vahini-activists-protest-against-Tarun-Tejpal.html

http://article.wn.com/view/2013/11/26/Women_groups_Matri_Shakti_and_Durga_Vahini_demand_Tarun_Tejp/

तरुण तेजपाल प्रकरण के विरुद्ध दुर्गा वाहिनी का प्रदर्शन








बलात्कारियों व दुराचारियों की गिरफ़्तारी हेतु राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली, 26 नवम्बर, 2013 महिलाओं के विरुद्ध बढती उत्पीडन की घटनाओं से आहत दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर जम कर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति  से इस सम्बन्ध में शिकायत करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विहिप की महिला शाखा मातृ शक्ति की प्रान्त संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा व दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारे साधु संतों को तो मात्र शक के आधार पर जेलों में डाल दिया जाता है जबकि हाई प्रोफ़ाइल अपराधियों को कानून का मजाक उडाने व न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए खुल्ला छोड दिया जाता है। दिल्ली की बहिन के साथ गोवा में घटी बलात्कार व दुराचार की घटना को लगभग एक पखवाडा बीतने के बावजूद आरोपी तरुण तेजपाल व साथियों की गिरफ़्तारी तो दूर उनके द्वारा मामले को मनमाना रूप दिया जाना न्याय व्यवस्था का मखौल उडाया जाना नहीं तो और क्या है?  
हाथों में नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्थान, नारी का सम्मान करो, तेजपाल गिरफ़्तार करो, शीला आन्टी की सरकार, नारी उत्पीडन की भरमार, नारी की अब यही पुकार, बहुत हो गया अत्याचार, तेजपाल से यारी क्यों, नारी पर वह भारी क्यों इत्यादि नारे लिखे प्ले-कार्ड व भगवा झण्डे लिए महिलाएं बडी संख्या में प्रदर्शन में सामिल थीं।
प्रदर्शनकारियों को विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, संयुक्त महा-मंत्री श्री राम कृष्ण श्रीवास्तव, मातृ शक्ति की प्रान्त सह-संयोजिका श्रीमती संध्या शर्मा व श्रीमती  नूतन जैन, श्रीमती सीमा अरोड़ा व दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका कु0 कुसुम सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया तथा बाद में एक प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रपति भवन जा कर उन्हें ज्ञापन दिया।
ज्ञापन की प्रति मीडिया को जारी करते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि अपने दो पृष्ठ के ज्ञापन में मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी ने कहा है कि गत कुछ वर्षों में देश की आधी आबादी (महिलाओं) के विरुद्ध अपराधों की बाढ सी आ गई है। माताऐं व बहिनें बार-बार बलात्कार व यौन उत्पीडन का शिकार बन रही हैं। गोवा के तरुण तेजपाल प्रकरण ने तो पूरे देश को नई तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया है। ज्ञापन में गुनहगारों को कड़ी से कडी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन, पुलिस काउन्सलिंग की व्यवस्था, शिक्षा प्रणाली में नैतिक शिक्षा व आत्म सुरक्षा (जूडो कराटे इत्यादि) को अनिवार्य बनाकर शराब व अन्य सभी नशीले पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रति केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ दिल्ली व गोवा के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों को भी भेजी गई है।