Sunday, September 23, 2012

हिन्दू संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर का घेराव आज

Hindu Youths to Gherao Police commissioner on Monday
New Delhi. Sept.23, 2012. Annoyed by the failure of Delhi police to provide security to MCD & other authorities for demolition of illegal structure built in Subhash park, Hindu youths have announced Gherao of its commissioner today(Monday) after noon. VHP & other hindu organizations and saints under the banner of Pandav Kalin Mandir(Subhash Park) Sangharsh Samitee will hold demonstration at police head quarters, gherao its commissioner and submit a memorandum to this effect awakening him about his duties towards Law of the land in general and verdict of the hon. high court in particular, said shri Satyendra Mohan, secretary general-VHP Delhi.

सुभाष पार्क मामला :
हिन्दू संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर का घेराव आज (सोमवार को)
नई दिल्ली। सितम्बर 23, 2012दो माह से अधिक समय बीत जाने पर भी सुभाष पार्क मामले में दिल्ली पुलिस, प्रशासन व सरकारी मशीनरी हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अराजक तत्वों के हौसले बुलन्द हैं। चंहु ओर अराजकता से आहत हिन्दू संगठनों ने अब कमान अपने हाथ में ले ली है. पांडव कालीन मंदिर (सुभाष पार्क) बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विश्व हिन्दू परिषद व राजधानी के 25 से अधिक अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा आज (सोमवार) को दोपहर बारह बजे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने बताया कि अपने पाण्डव कालीन मन्दिर की दीवार के ऊपर बने अबैध ढांचे को हटाने हेतु देश भक्त हिन्दू समाज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का घेराव कर उन्हें अपने कर्तव्य की याद दिलाएगा और ज्ञापन सौंपेगा. उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में मेन रिंग रोड स्थित आई टी ओ फ़्लाई ओवर के नीचे एकत्र होकर पुलिस कमिश्नर के घेराव व प्रदर्शन में भाग लें।

No comments: