Monday, September 24, 2012

Hindu Organisations Protest at Police Head quarters

New Delhi. Sept24, 2012. Hindu Organisations today organised a large Protest at Police Head quarters in New Delhi against its failure to protect Subhash park opposite red fort and allowing an illegal structure on the wall of a Pandav era temple found during excavation by Metro in July this year. Vishwa Hindu Parishad alongwith 25 other hindu organisations of Delhi under the banner of Pandav Era temple (Subhash Park) Sangharsh Samitee,  gathered at ITO Crosing and raised slogans against the police commissioner of Delhiand the Govt of Delhi demanding immediate demolition of the structure built on the temple wall.

Many saints and thousands of hindu demonstrators declared that if govt agencies fails to honour the high court verdict, to which they are bound to obey, by 5th of next month(next date of hearing by HC) nationalistic citizen of Delhi will bound to demolish it them self.

सुभाष पार्क मामला: हिन्दू संगठनों का पुलिस मुख्यालय पर प्रचण्ड प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Subhash Park Issue:

Hindu Organisations Protest at Police Head quarters

New Delhi. Sept24, 2012. Hindu Organisations today organised a large Protest at Police Head quarters in New Delhi against its failure to protect Subhash park opposite red fort and allowing an illegal structure on the wall of a Pandav era temple found during excavation by Metro in July this year. Vishwa Hindu Parishad alongwith 25 other hindu organisations of Delhi under the banner of Pandav Era temple (Subhash Park) Sangharsh Samitee,  gathered at ITO Crosing and raised slogans against the police commissioner of Delhiand the Govt of Delhi demanding immediate demolition of the structure built on the temple wall.

Many saints and thousands of hindu demonstrators declared that if govt agencies fails to honour the high court verdict, to which they are bound to obey, by 5th of next month(next date of hearing by HC) nationalistic citizen of Delhi will bound to demolish it them self.

सुभाष पार्क मामला:
हिन्दू संगठनों का  पुलिस मुख्यालय पर प्रचण्ड प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली, सितम्वर 24, 2012 । वरिष्ठ संतो के नेतृत्व में दिल्ली के प्रमुख हिन्दू संगठनों ने आज सुभाष पार्क से अवैध ढांचा हटाये जाने की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने प्रचण्ड प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दिल्ली के कोने-कोने से आये वरिष्ठ संत व देश भक्त राजधानी वासियों ने हजारों की संख्या में भाग लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा अपनाई जा रही भेदभाव पूर्ण नीति की जम कर आलोचना क़ी तथा उप राज्य पाल को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारी सुभाष पार्क में पांडव कालीन मंदिर की दीवार के ऊपर अबैध ढाँचे को बनाने में पुलिस क़ी मूक सहमति व संरक्षण तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाबजूद उसे तोड़ने में लाचारी व्यक्त करने के विरुद्ध अपनी आबाज बुलंद कर रहे थे.
प्रदर्शनकारियों को सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी श्री राघवानन्द, कालिका पीठाधीश्वर महन्त श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत, उच्च न्यायालय में इस मामले के याचिका कर्ता श्री एस एस साईं बाबा ॐ जी सहित अनेक संतों तथा विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश शर्मा व प्रांत महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन तथा राष्ट्रवादी शिव सेना के अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया. सभी वक्ताओं ने एक स्वर से एक नारा बुलंद किया कि 'पांच से पहले तोड़ो, नहीं तो कुर्सी छोडो' अर्थात यदि उच्च न्यायालय में मामले की अगली तारीख यानी पांच अक्टूबर तक सुभाष पार्क ढाँचे को तोड़ो, नहीं तो कुर्सी छोडो. उपस्थित जन समूह ने संकल्प लिया कि यदि सरकारी अधिकारी इस मामले में उदासीन रहते हैं तो हम सब मिल कर इस ढाँचे का भी वही हश्र करेंगे जो अयोध्या में बाबरी ढाँचे का किया था किन्तु अपनी आस्था पर चोट बर्दास्त नहीं करेंगे.
दिल्ली क़ी रिंग रोड पर स्थित आईटीओ चौक से पुलिस मुख्यालय क़ी ओर बढे विशाल जन समूह को  विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मात्र शक्ति, राष्ट्रवादी शिव सेना, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चा, हिन्दू महा सभा, शिव सेना, हिन्दू मंच, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा, हिन्दू रक्षा समिति, हिन्दू स्वाभिमान संघ, राष्ट्रीय सिख संगत, सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। 
प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के  एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल महामहिम श्री तेजेंद्र खन्ना को एक ज्ञापन भी दिया. ज्ञापन में हिन्दू नेताओं ने मांग क़ी है कि सुभाष पार्क में खड़े किए गए इस अवैध ढाँचे को शीघ्र हटवाने हेतु वे सभी संबंधित विभागों को निर्देश दें जिससे राजधानी वासियों की आस्था का सम्मान तथा देश के कानून, न्यायपालिका, पुलिस व प्रशासन में उनका विश्वास कायम रहा सके और अराजक तत्वों के हौसले पस्त हो सकें.
 
भवदीय

विनोद बंसल,
(मीडिया प्रमुख)
 इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद- दिल्ली
 मो 9810949109

Sunday, September 23, 2012

हिन्दू संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर का घेराव आज

Hindu Youths to Gherao Police commissioner on Monday
New Delhi. Sept.23, 2012. Annoyed by the failure of Delhi police to provide security to MCD & other authorities for demolition of illegal structure built in Subhash park, Hindu youths have announced Gherao of its commissioner today(Monday) after noon. VHP & other hindu organizations and saints under the banner of Pandav Kalin Mandir(Subhash Park) Sangharsh Samitee will hold demonstration at police head quarters, gherao its commissioner and submit a memorandum to this effect awakening him about his duties towards Law of the land in general and verdict of the hon. high court in particular, said shri Satyendra Mohan, secretary general-VHP Delhi.

सुभाष पार्क मामला :
हिन्दू संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर का घेराव आज (सोमवार को)
नई दिल्ली। सितम्बर 23, 2012दो माह से अधिक समय बीत जाने पर भी सुभाष पार्क मामले में दिल्ली पुलिस, प्रशासन व सरकारी मशीनरी हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अराजक तत्वों के हौसले बुलन्द हैं। चंहु ओर अराजकता से आहत हिन्दू संगठनों ने अब कमान अपने हाथ में ले ली है. पांडव कालीन मंदिर (सुभाष पार्क) बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विश्व हिन्दू परिषद व राजधानी के 25 से अधिक अन्य हिन्दू संगठनों द्वारा आज (सोमवार) को दोपहर बारह बजे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने बताया कि अपने पाण्डव कालीन मन्दिर की दीवार के ऊपर बने अबैध ढांचे को हटाने हेतु देश भक्त हिन्दू समाज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का घेराव कर उन्हें अपने कर्तव्य की याद दिलाएगा और ज्ञापन सौंपेगा. उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में मेन रिंग रोड स्थित आई टी ओ फ़्लाई ओवर के नीचे एकत्र होकर पुलिस कमिश्नर के घेराव व प्रदर्शन में भाग लें।

Monday, September 17, 2012

Gau Bhakts Protest at JNU against 'Beef Party', burns VC effigy गौ मांस पार्टी के विरोध में जेएनयू गेट पर प्रचंड प्रदर्शन, वीसी का पुतला फूंका

Press Release

Gau Bhakts Protest at JNU against 'Beef Party', burns VC effigy

New Delhi Sept 17, 2012. Gau bhakts (Cow worshipers) today held a large protest at Jawahar Lal Nehru University(JNU) gate against 'Beef Party' in its campus.Many Relegious, social and cultural organisations along with prominent saints participated the large gathering just opposite the main gate of the university. The protestors carrying saffron flags & play cards were shouting slogans against JNU administration. Angry gau bhakts have also burn effigy of Vice chancellor of the university. Protestors demanded immediate arrest of those trying to organise such party.

Shri Satyendra Mohan & shri Deepak Kumar of Vishwa Hindu Parishad, Shiv Kumar of Bajrang Dal, Ms Santosh Rajput, Yogendra Rajput and Rashmi sharma of Physical welfare association, Jagadguru shankaracharya swami Madhvashram ji, swami Satya bandhu of Akhil Bharteey Gaumans nishedh samitee, Sandeep Ahuja of Akhand Hindusthan morcha and Chandra Prakash Kaushik of Hindu Maha sabha were amongst those prominent personalities who addressed the gathering. A memorandum of demands were also submitted to the VC after the protest.

Our protest will continue untill the culprits are sent to Tihar, said Vinod Bansal, Media chief - VHP Delhi

Regards

Vinod Bansal
Media Chief
Vishwa Hindu Parishad-Delhi
9810949109
ivhpmedia@gmail.com

प्रेस विज्ञप्ति

गौ मांस पार्टी के विरोध में जेएनयू गेट पर प्रचंड प्रदर्शन, वीसी का पुतला फूंका
गौ भक्षकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आन्दोलन होगा और तेज

नई दिल्ली, सितम्वर १७, २०१२. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय(जेएनयू) के मुख्य द्वार पर आज दिल्ली के गौ भक्तों ने जम कर प्रदर्शन किया तथा कुलपति का पुतला फूंका. प्रदर्शनकारियों ने विश्व विधालय के अन्दर रह रहे कुछ विद्यार्थियों व प्राध्यापकों द्वारा विश्व विधालय परिसर में ही 'गौ मांस की पार्टी' करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने की मांग की. दिल्ली और दूर - सूर से आये विशिष्ठ संतों व अनेक गौ प्रेमी संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने एक स्वर से पूछा की क्या हमारी सरकारें या प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ अराजकता फैलाने वालों की बात ही सुनते हैं या फिर शान्ति पूर्ण सह अस्तित्व में विश्वास करने बाले गौभक्तों की पुकार भी कोई सुनेगा. उपस्थित जन समुदाय ने मांग की की यदि समय रहते विश्व विद्यालय प्रशासन व दिल्ली पुलिस नहीं चेती और इस संस्थान में पनपने वाली देश द्रोही व धर्म द्रोही मानसिकता को नहीं उखाड़ फैंका गया तो देश भर का हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा. और देश व्यापी आन्दोलन को मजबूर होगा.

प्रदर्शन कारियों को जोशी पीठाधीश्वर माधवाश्रम जी महाराज, विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार, महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, मीडिया टोली के श्री राकेश पाण्डेय, बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार, हिन्दू महा सभा के श्री चन्द्र प्रकाश कौशिक, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चा के श्री संदीप आहूजा, राष्ट्रीय गौ बध निषेध समिति के स्वामी सत्य बंधू, प्रसिद्द गौ सेवक व श्री राम फिजिकल वेलफेयर एसोशियेशन की प्रधाना संतोष राजपूत, सह सचिव योगेन्द्र राजपूत व कोषाध्यक्ष रश्मी शर्मा,संत डा राधाकांत वत्स व् श्री राम शरण दास जी सहित अनेक गौ भक्तों ने सम्बोधित किया तथा गौ हत्यारों को म्रत्यू दंड की सजा दिए जाने की मांग दोहराई.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौऊ इस पृथ्वी की धुरी तथा हिन्दू जीवन मूल्यों का आधार है. विश्व विद्यालय को गौऊ के महत्त्व को प्रतिपादित कर विद्यार्थियों में गौ सेवा का भाव जगाना चाहिए जिससे समाज व राष्ट्र का कल्याण हो सके. इसके विपरीत विश्व विद्यालय प्रशासन ऐसे षडयंत्र कारियों जिन्होंने हैदराबाद में भी इसी बात को लेकर दंगे कराए, को पनाह दे रहा है और मूक दर्शक बन शिक्षा के मंदिर की पवित्रता को भंग कराने में लगा है. यदि प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा सकता है तो भलाई इसी में है कि ऐसे विश्व विद्यालय को बंद ही कर दिया जाए.
प्रदर्शन कारी हाथों में 'जे एन यू को जगाना है, गौऊ माता को बचाना है' 'गौऊ हत्यारों होश में आओ, होश में आओ-होश में आओ' 'शिक्षा का यह मंदिर हो, गौ हत्यारे अन्दर हों' 'जे एन यू को बचाना है, तो गौ सेवा को बढ़ाना है', 'बंद करो भाई बंद करो, गौऊ मांस पर शर्म करो', इत्यादि नारे लिखे प्ले कार्ड व भगबा झंडे व बैनर थे. प्रदर्शन कारियों ने जे एन यू के कुलपति के विरुद्ध भी जमकर नारे बाजी की तथा उसका पुतला भी फूंका. आखिर में सभी ने यह चेतावनी दी कि हिन्दू समाज के धैर्य की और परीक्षा लिए बगैर राजधानी का माहौल बिगाड़ने बाली मानसिकता से कड़ाई से निपटा जाए अन्यथा आन्दोलन का अगला चरण बहुत गंभीर रूप ले लेगा जिसकी जिम्मेदारी विश्व विद्यालय प्रशासन व दिल्ली सरकार की होगी. प्रदर्शन कारियों के बीच वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद के साथ भगवान गोपाल श्री कृष्ण व गौ माता के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र थी.

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने कहा है कि जब तक इन विकृत मानसिकता के लोगों को विश्व विद्यालय से बाहर कर तिहाड़ नहीं भेजा जाता, गौ भक्तों की लड़ाई जारी रहेगी.

Sunday, September 16, 2012

आज सोमवार को होगा गौ भक्तों का जेएनयू गेट पर जमावड़ा

'गौमांस पार्टी ' :
आज होगा गौ भक्तों का जेएनयू गेट पर जमावड़ा

नई दिल्ली सितम्बर १६, २०१२. जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय में होने वाली 'गौ मांस पार्टी' से आहत राजधानी के सभी गौ-भक्त संगठन अब लामबंद हो गए हैं. सोमवार दिनांक १७/०९/१२ को विश्व विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने प्रचंड प्रदर्शन कर विश्व विद्यालय प्रशासन को दिल्ली के गौ भक्त बताएंगे कि विद्यार्थियों को गौमांस की आवश्यकता है कि गौ भक्ति की.

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने आज एक बैठक के बाद बताया कि दिल्ली के गौ भक्तों ने भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री व विश्व विद्यालय प्रशासन से आज पूछा है कि क्या यही पढाया जा रहा है जेएनयू में. यदि ऐसे विकृत मानसिकता के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को, जिन्हें गोमांस ही चाहिए, उन्हें विश्व विद्यालय से निकाल कर तुरंत तिहाड़ नहीं भेजा जाएगा तो ये शिक्षा के मंदिर को अपवित्र कर देंगे. और यदि प्रशासन ऐसा नहीं कर सकता है तो ऐसे विश्व विद्यालय को बंद करने में ही देश की भलाई है.

सोमवार के प्रदर्शन में दिल्ली के अनेक गौ भक्त संगठनों व गौशालाओं के लोग तथा संत समाज भाग लेगा. देश के विभिन्न भागों से भी लोगों के प्रदर्शन में भाग लेने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं.

आज की बैठक में गौ भक्तों ने हुंकार भारी कि हम जान दे देंगे किन्तु किसी भी कीमत पर जेएनयू में 'गौ मांस पार्टी' नहीं होने देंगे. गौ भक्तों ने दिल्ली व देश की जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सुबह ग्यारह बजे जेएनयू के मुख्य द्वार पर पहुँच कर गौ माता को काट कर खाने वालों के विरुद्ध खड़े हों तथा अपनी गौ भक्ति का परिचय दें.