Saturday, May 18, 2013

सरकार ने की गौशाला ध्वस्त, विहिप व गौभक्त आहत



कार्यवाही की चहुं ओर से तीव्र भर्त्सना, उपराज्यपाल से मिलेंगे गऊ सेवक
नई दिल्ली। मई 18, 2013।  पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में पिछले अनेक वर्षों से चल रही गौशाला आज सरकारी बुल्डोजरों की भेंट चढ गई। विश्व हिन्दू परिषद सहित अनेक हिन्दूवादी व गौ भक्त संगठनों ने इसकी कडी आलोचना करते हुए तीव्र रोष प्रदर्शन किया। विहिप दिल्ली के प्रान्त मन्त्री श्री राम पाल सिंह ने इसे गऊओं पर प्रत्यक्ष हमले की संज्ञा देते हुए कहा है कि भगवान श्री कृष्ण की यमुना के किनारे पर भी अब गऊओं की यह दुर्दशा होगी तो आखिर वे और कहां जाएंगीं। विहिप ने गऊशाला पर सरकारी हमले को घोर निंदा जनक बताते हुए कार्यवाही की तीव्र भर्त्सना की है। साथ ही उसके लिए उचित स्थान आवंटित करने की मांग भी की है।
गौशाला पर सरकारी दमन चक्र की पूरी जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि यमुना खादर स्थित रेल के लोहे के पुराने पुल के पास शास्त्री पार्क में गत अनेक वर्षों से चल रही गौ शाला को तोडने हेतु आज डीडीए का एक दस्ता भारी पुलिस बल के साथ सुबह- सुबह ही पहुंच गया। इस गौशाला में उस समय सैंकडों गऊएं थी। बिना किसी पूर्व सूचना के गौशाला को अचानक तोडने का तुगलकी फ़रमान सुन कर सभी हतप्रभ थे। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित सैंकडों गऊभक्तों ने एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन तो किया किन्तु लेकिन भारी पुलिस बल व सरकारी हठ धर्मिता के आगे एक न चली। गौशाला ट्रष्ट के संयोजक श्री राजेश पाण्डे को पुलिस ने भोर में ही उठा लिया तथा बाद में प्रदर्शनकारी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गौ भक्तों को भी पुलिस उठा ले गई। विहिप के प्रान्त मंत्री श्री राम पाल सिंह यादव व सह संत संपर्क प्रमुख डा राधा कान्त वत्स सम्बन्धित अधिकारियों को बुल्डोजर चलाने से रोकते रहे किन्तु किसी ने एक न सुनी।
श्री बंसल ने आगे बताया कि गौशाला में लगभग पचास गऊएं तो अंधी हैं तथा सौ से अधिक बीमार हैं तथा दिल्ली नगर निगम व दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही गौ शालाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पहले ही क्षमता से अधिक गऊएं होने के कारण सरकारी गौशालाओं में उनकी दुर्गती हो रही है। विहिप ने पूछा  है कि तोडी गई गौशाला से ले जाकर वहां सैकडों गौवंस और भर दिए जाने से क्या सरकार इन गऊओं को मारना चाहती है? वस्तुत: जिस दिन से यह गौशाला बनी थी, पास के कसाई बाहुल्य सीलमपुर व जाफ़राबाद क्षेत्र में हो रही गौकशी पर कुछ विराम सा लग गया था जिसके कारण यह गौशाला गौ भक्षकों के आंखों की किरकिरी बनी हुई थी। विहिप का आरोप है कि दुर्भाग्य से आज दिल्ली की सरकार भी उन गौ भक्षकों के साथ हो ली। प्रदर्शनकारियों में श्री उत्तम अग्रवाल, कल्पना जैन, पूनम जैन व पूजा शर्मा सहित सैकडों गौभक्त सामिल थे।

Thursday, May 16, 2013

गौभक्त लवकेश पंचगव्य से पंच तत्व में विलीन



नई दिल्ली। मई 16, 2013। गौ सेवा के लिए समर्पित जीवन जीने वाले गौवंस रक्षण संवर्धन परिषद दिल्ली के महा मंत्री श्री लवकेश गौड का आज दिल्ली में निधन हो गया. पैंतालिस वर्षीय श्री गौड अपने पीछे एक बेटा व् एक बेटी छोड गए हैं. उनके निधन पर विश्व हिन्दू परिषद, गौवंस रक्षण संवर्धन परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल   दुर्गा वाहिनी सहित अनेक संगठनो ने शोक व्यक्त किया है. उनका दिवंत शरीर आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पञ्चगव्य के साथ गौ-गोबर से निर्मित उपलों की अग्नि को समर्पित कर दिया गया.  
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि राणा प्रताप में रहने वाले श्री गौड का जीवन  गत अनेक वर्षों से गौ भक्ति व गौ सेवा को समर्पित था। गौ रक्षा व गौ संवर्धन के लिए पंचगव्य से निर्मित औषधि, कीटनाशक, सौदर्य प्रसाधन व अन्य प्रकार के उत्पाद हों या गौ गोबर के उपले, गौ मूत्र हो या गौ घृत, सभी के प्रचार-प्रसार में उनकी अहम् भूमिका थी.  राष्ट्र मंडल खेलों में गौमांस परोसने की बात हो या भारत के योजना आयोग द्वारा गौ मांस निर्यात की संस्तुति की बात हो, दिल्ली में गौओं पर हो रहे अत्याचार का मामला हो या गौ ह्त्या की बढती घटनाएं, सभी का उन्होंने मुखर विरोध किया. दिल्ली की सभी गौ शालाओं से उनके सजीव संपर्क थे.
आज दोपहर साढ़े बारह बजे निगम बोध घाट पर दी गई उनकी अंतिम विदाई में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंहल, अखिल भारतीय गई रक्षा प्रमुख श्री खेम चंद शर्माक्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख श्री राष्ट्र प्रकाशप्रांत अध्यक्ष श्री स्वदेश पाल, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, दुर्गा वाहिनी प्रमुख श्रीमती संजना चौधरी, पार्षद श्री अरविन्द गर्ग, संत श्री राम शरणानन्द जी महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग सामिल थे.    
गौ माता निकलीं ज्ञापन देने:
यमुना खादर स्थित रेल के लोहे के पुराने पुल के पास शास्त्री पार्क में गौ शाला को तोडने हेतु कल गए डीडीए के दस्ता की शिकायत करने आज गौ माताएं स्वयं गौशाला छोड उपराज्यपाल कार्यालय को रवाना हुई. जैसे ही गौउएँ गौशाला से निकलने को तैयार हुईं, पुलिस व प्रशासन के हाथ पाँव फ़ूल गये. बाद में किसी तरह पुलिस ने एक प्रतिनिधि मण्डल को ले जाकर उप राज्यपाल को ज्ञापन दिलाया. जिसमें गौ शाला को ध्वस्त करने की बजाय गौ माता व् गौ भक्तों की सहायता करने की अपील की गई है.

Wednesday, May 15, 2013

गौशाला को तोडने आया डीडीए का दस्ता बेरंग लौटा

गौभक्त महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी, विहिप ने की कार्यवाही की भर्त्सना
नई दिल्ली। मई 15, 2013।  पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में चल रही एक गौशाला को तोडने आए डीडीए के एक दस्ते को गौ भक्तों के भारी दबाब के चलते बेरंग लौटना पडा। पुलिस व डीडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपस्थित जन समूह को धमकाने तथा गौभक्तों महिलाओं के साथ अपमान जनक भाषा का प्रयोग कर जबरन गौशाला को तोडने के प्रयास की विश्व हिन्दू परिषद ने तीव्र भर्त्सना की है। विहिप दिल्ली के महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने पूरे घटनाक्रम की जांच करा दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की मांग करते हुए चेताया है कि यदि गौशाला को हाथ लगाया गया तो दिल्ली के गौभक्त आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
घटना की पूरी जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि यमुना खादर स्थित रेल के लोहे के पुराने पुल के पास शास्त्री पार्क में गत अनेक वर्षों से चल रही गौ शाला को तोडने हेतु आज डीडीए का एक दस्ता भारी पुलिस बल के साथ सुबह ग्यारह बजे गौशाला पहुंच गया। गोलोक गऊधाम सेवा ट्रष्ट द्वारा चलाई जा रही इस गौशाला में उस समय लगभग छ: सौ गाऊओं की गौभक्त सेवा कर रहे थे। बिना किसी पूर्व सूचना के गौशाला को अचानक तोडने का तुगलकी फ़रमान सुन कर सभी हतप्रभ थे। तुरत फ़ुरत में आस पास के गौ भक्तों को जैसे जैसे सूचना मिलती गई, वे सभी गौशाला को बचाने दौडे। धीरे धीरे खबर जंगल में आग की तरह फ़ैलती चली गई। देखते ही देखते विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित सैंकडों गऊभक्त एकत्र होकर बुल्डोजर से सामने लेट गए। गोलोक गऊधाम सेवा ट्रष्ट के श्री राजेश पाण्डे ने बताया कि हमारी इस गौशाला में लगभग पचास गऊएं तो अंधी हैं तथा सौ बीमार तथा बूढी हैं। अकारण इस प्रकार के फ़रमान को सुन कर हमारे तो हाथपांव ही फ़ूल गए।
विहिप के क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख श्री राष्ट्र प्रकाश ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार गौ भक्तों की सहायता नहीं कर सकती है तो कम से कम उन्हें प्रताडित करने से तो बाज आए। उन्होंने कहा कि आज के इस घटना क्रम की शिकायत करने गौभक्तों का एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलेगा। प्रदर्शनकारियों में श्री उत्तम अग्रवाल, रमाकान्त, महेन्द्र, सुधा देवी, कल्पना जैन, पूनम जैन व पूजा शर्मा सहित सैकडों गौभक्त सामिल थे।

Saturday, May 11, 2013

Arrest anti-national MP Safikurrahaman : VHP

New Delhi. May 11, 2013. The Member parliament who boycotted Vandemataram in Parliament should be arrested and he should be debarred from the parliament.Taking serious note on the issue shri Satyendra Mohan, the state secretary General Vishwa Hindu Parishad Delhi today demanded that the member parliament should immediately be taken into custody for his anti-national act. Speaker of the parliament must debar him from the primary membership of the parliament and Ms Mayawati, should also expel him from her party, he added after a VHP Meeting.

Detailing about the Meeting, the state Media chief of VHP shri Vinod Bansal said that we have adopted a resolution in our meeting held today. The VHP resolution says that it is a matter of grave concern that an MP has boycotted and paid disrespect to our national song in parliament but no political party or any other so
called social activists have demanded arrest of the MP for this anti national act. Isn’t it a hyper case of Muslim appeasement policy of our politicians? The VHP demanded that the Loksabha speaker Mrs Meera Kumar should expel the MP from Parliament and BSP chief Ms Mayawati must expel Safikurrahaman from the primary membership of her party.

The state vice president of VHP shri Mahavir Prasad, organizing Secretary shri Karuna Prakash, secretary shri Ram Pal Singh, state Bajrang Dal chief shri Shiv Kumar, Durga Vahini chief shrimati Sanjana Chaudhary were amongst those present in the meeting.

वन्दे मातरम् द्रोही सांसद को बर्खास्त कर गिरफ़्तार करो: विहिप



नई दिल्ली, मई 11, 2013। राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का बहिष्कार कर संसद से बाहर आने वाले बसपा सांसद शफ़ीकुर्रहमान बर्क को गिरफ़्तार कर उसकी संसद सदस्यता भंग की जाए। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने सांसद के इस आचरण को देश द्रोह की संज्ञा देते हुए तीव्र भर्त्सना की है विहिप दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने आज एक बैठक के बाद कहा है कि देश के लोकतंत्र के मन्दिर में एक सांसद का यह व्यवहार धार्मिक उन्माद बढाने बाला तथा देश के मुस्लिम समुदाय में वन्देमातरम् के प्रति घ्रणा उत्पन्न करने वाला है अत: ऐसे अलगाववादी व कट्टरपंथी सांसद पर तुरन्त कार्यवाही करना नितान्त आवश्यक है।

बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज बैठक में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि संसद के निवर्तमान सत्र के अन्त में वन्देमातरम् के गायन के दौरान चार वार के संसद सदस्य द्वारा राष्ट्रगीत का निरादर कर संसद से बाहर आना कोई सामान्य घटना नहीं है वल्कि मुस्लिम जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा राष्ट्र गीत का खुल्लम खुला मजाक है। विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली सांसद के इस असंसदीय व देश द्रोही आचरण की घोर निन्दा करती है तथा मांग करती है कि देश के लोकतंत्र के मन्दिर में हुई इस शर्मनाक वेहूदगी के लिए न सिर्फ़ बसपा श्री शफ़ीकुर्रहमान बर्क को अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से वल्कि लोक सभा अध्यक्षा श्रीमती मीरा कुमार  सांसद को देश द्रोह की इस पराकाष्ठा के लिए संसद से निष्कासित करें।

श्री बंसल ने आगे  बताया कि विहिप ऐसा मानती है कि लोक सेवक का आचरण लोक हितकारी, देश हितकारी तथा मर्यादित होना नितांत आवश्यक है। ऐसा व्यक्ति जो राष्ट्र गान का सम्मान नहीं कर सकता हो उसे सांसद तो क्या भारत का नागरिक बने रहने का भी अधिकार नहीं है। राजनैतिक पार्टीयों को आडे हाथों लेते हुए विहिप ने पूछा है कि क्या सभी राज नेता व तथाकथित समाजसेवी मुस्लिम तुष्टीकरण के आगे इतने बौने हो गए हैं कि सांसद पर देश द्रोह का मुकदमा चलाने की मांग से भी परहेज कर रहे हैं और इतने गंभीर मुद्दे पर भी मौन साधे हुए हैं?   

दिल्ली के झण्डेवालान स्थित प्रान्त कार्यालय में आज हुई इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद गुप्ता, संगठन मन्त्री श्री करुणा प्रकाश, मन्त्री श्री राम पाल सिंह, बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री शिव कुमार व दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tuesday, April 30, 2013

Bajrang Dal demonstration against China Intrusions







Get back our land son, say Prakash Sharma of VHP
New Delhi April 30, 2013. Bajrang Dal today held demonstration against China’s intrusions into the pious land of Bharat. Addressing workers, the national spokesperson of Vishwa Hindu Parishad(VHP) advocate Prakasha Sharma said in New Delhi that instead of taking back our illegally occupied land from China & Pakistan, this UPA Govt has surrendered before China and keep silent even after further occupying 19 KM more land of Bharat. Country men will not tolerate this shameful act & every part of our pious land must be returned to us, he added.

The protestors lead by the state convener Bajrang Dal shri Shiv Kumar were holding banners, saffron flags and play cards and burn the national flag of China. The state Vice President VHP shri Brij Mohan Sethi, Deepak Kumar, & Sardar Ujagar Singh, organising  secretary shri Karuna Prakash, secretary shri Ram Pal Singh, Bajarang Dal's National Training head shri Manoj Verma, Neeraj Dineria, Deepak Kumar, Shyam, Ashok Kapoor, working President of Akhand Hindusthan Morcha Sandeep Ahuja and Hindu Sena chief Vishnu Gupta were amongst those who took part in the large gathering.

चीनी हरकतों के विरुद्ध बजरंग दल का प्रदर्शन







देश की सुरक्षा से खिलवाड बर्दास्त नहीं : प्रकाश शर्मा 
 नई दिल्ली, अप्रेल 30, 2013। चीन द्वारा भारतीय सीमा में की गई घुसपैठ और लगातार भारतीय संप्रभुता पर हमलों के विरुद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर चीनी झण्डा जलाया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट प्रकाश शर्मा ने केंद्र सरकार की ढुलमुल नीतियों की कटु आलोचना करते हुए कहा की पहले से ही हडपे हुए देश के हजारों किमी भू भाग को चीन से मुक्त कराने की जगह केंद्र की वर्त्तमान सरकार ने 19 किमी के और भू भाग को चीन के कब्जे में देकर जिस नपुंसकता का परिचय दिया है उसे भारत क्या चीन छोड दुनिया का कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा। कितना दुर्भाग्य पूर्ण है की भारत की देश भक्त जनता बदले की आग में जल रही है और हमारे विदेश मन्त्री बाहर मजे कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार तन्द्रा से नहीं जागी तो देश की जनता अपनी सीमाओं की सुरक्षा हेतु आगे बढेगी। बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज वर्मा ने प्रधान मन्त्री मनमोहन सिंह को चुडियाँ भेंट करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी कुर्सी छोड चुडियाँ पहननी चाहिए क्योंकि उन्हें अब सिंह कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।    
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि बजरंग दल दिल्ली के कार्यकर्ताओं में गत कुछ दिनों से चीनी अतिक्रमण और भारत सरकार की विफल विदेश नीति व सीमा सुरक्षा नीति के विरुद्ध तीव्र विरोध पनप रहा था. आज दोपहर बारह बजे उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र होकर चीनी जुर्रत व केन्द्र सरकार की विफ़ल कूटनीति के विरुद्ध अपना रोष व्यक्त करने हेतु जम कर प्रदर्शन किया।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्री शिव कुमार के नेतृत्व में आए दल के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, बैनर व प्ले कार्ड लिए हुए थे। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता "प्रधान मंत्री चुडियाँ पहनो और गद्दी छोड दो", "सीमाओं का यह अपमान - नहीं सहेगा हिन्दुस्थान', 'भारत चीनी भाई भाई तो कब्जे की बात कहाँ से आई", "प्रधान मंत्री शर्म करो, शर्म करो, शर्म करो', जैसे नारे लगाते बेहद रोष में दिखे तथा चीन का झंडा जला कर जूते मारे। 
प्रदर्शन कारियों में विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री बृज मोहन सेठी, सरदार उजागर सिंह व श्री दीपक कुमार, महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन, मंत्री श्री राम पाल सिंह, प्रांत सत्संग प्रमुख श्री शिव दत्त, संगठन मंत्री श्री करुणा प्रकाश, श्री जगदीश अग्रवालश्री गणेशन  बजरंग दल के श्री नीरज दोनेरिया, श्री श्याम कुमार, श्री अशोक कपूर, दीपक सिंह, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चे के कार्याध्यक्ष श्री संदीप आहूजा तथा हिन्दू सेना के श्री विष्णु गुप्ता सहित अनेक हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी सामिल थे।